दिल्ली

तिहाड़ का दौरा करने पहुंची ब्रिटेन की टीम, भगोड़ों की वापसी पर बढ़ी उम्मीदें

भारत सरकार द्वारा विदेश भागे भगोड़ों और आर्थिक अपराधियों को देश वापस लाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) की एक टीम भारत आई और दिल्ली में स्थित तिहाड़ जेल का दौरा किया और कई कैदियों से बातचीत भी की। उम्मीद की जा रही है कि ये दौरा भविष्य में प्रत्यर्पण की राह आसान करेगा और लंबे समय से अटके मामलों को गति मिलेगी।

Image

तिहाड़ का दौरा करने पहुंची ब्रिटेन की टीम (फोटो - PTI)

भारत सरकार विदेश भागे भगोड़ों और आर्थिक अपराधियों को वापस लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) की एक टीम ने हाल ही में दिल्ली की तिहाड़ जेल का दौरा किया। बता दें कि ब्रिटेन की अदालतों में अक्सर भारत की जेलों की स्थिति को लेकर सवाल उठते रहे हैं। कई बार तो इन्हीं आधारों पर भारत की प्रत्यर्पण (Extradition) याचिकाएं खारिज भी हो चुकी हैं। इसलिए इस बार ब्रिटेन की टीम को यहां बुलाकर खुद तिहाड़ का हाल दिखाया गया। टीम ने हाई-सिक्योरिटी वार्ड तक जाकर वहां की व्यवस्था देखी और कैदियों से बातचीत भी की।

तिहाड़ के दौरे पर आई ब्रिटेन सीपीएस की टीम

सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार ने ब्रिटेन को भरोसा दिलाया है कि अगर विजय माल्या या नीरव मोदी जैसे हाई-प्रोफाइल भगोड़ों को प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया तो उनके लिए तिहाड़ जेल में सुरक्षित माहौल तैयार किया जाएगा। यहां तक कि जरूरत पड़ने पर उनके लिए जेल के अंदर अलग “एन्क्लेव” भी बनाया जाएगा, ताकि उनकी सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर कोई सवाल न उठ सके।

178 प्रत्यर्पण विदेश में लंबित

फिलहाल भारत के करीब 178 प्रत्यर्पण अनुरोध विदेशों में लंबित हैं, जिनमें से लगभग 20 अकेले ब्रिटेन में अटके हैं। इनमें शराब कारोबारी विजय माल्या, हीरा व्यापारी नीरव मोदी, हथियार डीलर संजय भंडारी और कई खालिस्तानी नेताओं के नाम शामिल हैं। ये माना जा रहा है कि तिहाड़ जेल का यह दौरा भविष्य में प्रत्यर्पण की राह आसान करेगा और लंबे समय से अटके मामलों को गति मिलेगी। यह कदम भारत के लिए अहम है क्योंकि भगोड़ों को वापस लाना न केवल कानून व्यवस्था के लिहाज से जरूरी है बल्कि देश की आर्थिक और राजनीतिक साख से भी जुड़ा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article