दिल्ली

दिल्ली-गुरुग्राम रूट पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात, इस दिन खुलेंगे द्वारका एक्सप्रेसवे के टनल और अंडरपास

दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे के 10 किलोमीटर के हिस्सा का निर्माण पूरा हो गया है। यहां अब ट्रायल रन चल रहा है। इस बीच द्वारका एक्सप्रेसवे पर बने टनल और अंडरपास को आम जनता के लिए खोला जाने वाला है, जिससे दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर जाने वाले यात्रियों को जाम से निजात मिलेगी।

Image

दिल्ली-गुरुग्राम रूट पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात

Delhi: दिल्ली और गुरुग्राम के बीच प्रतिदिन लाखों लोग यात्रा करते हैं। इन यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 5 जून 2025 से द्वारका एक्सप्रेसवे पर बनी अत्याधुनिक टनल और अंडरपास को आम जनता के लिए खोल दिए जाएगा। इस अंडरपास और टनल के खुलने से दिल्ली-NCR के ट्रैफिक जाम का झाम झेल रहे लोगों को काफी हद तक निजात मिलेगी और यात्रा सुरक्षित व आरामदायक हो जाएगी। बता दें कि 29 मई से द्वारका एक्सप्रेसवे पर ट्रायल रन शुरू हो गया था। हाल में मिली जानकारी के अनुसार, द्वारका एक्सप्रेसवे पर बनी टनल और अंडरपास को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

बता दें कि 29 किलोमीटर लंबा द्वारका एक्सप्रेसवे का 19 किलोमीटर का हिस्सा हरियाणा में है और 10 किलोमीटर का हिस्सा दिल्ली में है। 19 किलोमीटर के हिस्से को पहले ही जनता के लिए खोल दिया गया था। लेकिन 10 किलोमीटर हिस्से पर निर्माण कार्य चल रहा था, जो अब पूरा हो चुका है। इस हिस्से के पूरा होने के बाद 29 मई से यहां ट्रायल रन शुरू किया गया। इस रूट का ट्रायल दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रोज किया जा रहा है, जिसमें ट्रैफिक प्रवाह, सुरक्षा उपायों और तकनीकी सुविधाओं की जांच की जा रही है। लेकिन इस बीच 5 जून को टनल और अंडरपास की सुविधाएं जनता के लिए खोल दी जाएंगी। बता दें कि यह परियोजना केंद्र सरकार की स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर योजना का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य राजधानी क्षेत्र की कनेक्टिविटी को आधुनिक तकनीकों के जरिए बेहतर बनाना है।

द्वारका एक्सप्रेसवे पर कितने टनल और अंडरपास हैं

1. शैलो टनल - द्वारका और यशोभूमि को IGI एयरपोर्ट से सीधे जोड़ने वाली इस टनल से यात्रियों को टर्मिनल तक पहुंचना और आसान हो जाएगा।

2. राइट टर्न अंडरपास - यह अंडरपास द्वारका से गुरुग्राम (सिरहौल दिशा) की सीधी और सुगम पहुंच सुनिश्चित करेगा।

3. एयरपोर्ट अंडरपास + राइट टर्न अंडरपास - इसके माध्यम से IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 से गुरुग्राम के लिए सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।

टनल और अंडरपास में इन वाहनों की एंट्री रहेगी बंद

द्वारका एक्सप्रेसवे पर बनी नई टनल और अंडरपास पर कुछ वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है। इन वाहनों में 4.5 मीटर से ऊंची गाड़ियां, दो पहिया और तीन पहिया वाहन, तेल टैंकर और ज्वलनशील पदार्थ ले जाने वाले वाहन आदि शामिल है।

टनल और अंडरपास में मिलेगी ये खास सुविधाएं

इन आधुनिक टनल और अंडरपास में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है। इसमें 24x7 CCTV निगरानी होगी, जिसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। आपातकालीन निकासी (इमरजेंसी एग्जिट) व्यवस्था दी गई है।

दिल्ली-एनसीआर को ट्रैफिक से मिलेगी निजात

गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद जैसे शहरों से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को भारी ट्रैफिक से राहत मिलेगी। सोनीपत, पानीपत, चंडीगढ़ जैसे दूर के शहरों से IGI एयरपोर्ट और दिल्ली की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। दिल्ली के वसंत कुंज, अलीपुर, द्वारका जैसे इलाकों से एयरपोर्ट और नेशनल हाईवे-48 तक पहुंचना आसान होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article