देश की राजधानी दिल्ली अक्सर जाम की जकड़ में जकड़ी नजर आती है। खासतौर पर सुबह औरशाम के समय जब लोगों के दफ्तर जाने और दफ्तर से लौटने का समय होता है। दिल्लीको जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए राजधानी में तमाम फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए गए हैं, लेकिन वह भी नाकाफी ही साबित होते हैं। अब केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर 6 प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं,जिनसे उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली को आखिरकार जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
केंद्र और दिल्ली सरकार जिन 6 प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं, उनकी कुल लागत 23 हजार 850 करोड़ रुपये है। इस लागत से दिल्ली में लगभग 128 किलोमीटर लंबी सड़कें, फ्लाईओवर और टनल भी बनाई जाएंगी। दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे को UER-2 तक जोड़ना, द्वारका एक्सप्रेसवे से नेल्सन मंडेला मार्ग तक 5 किमी लंबी सुरंग बनाना और AIIMS से महिपालपुर तक 20 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड कॉरिडोर भी इन 6 प्रोजेक्ट में शामिल हैं।
इन प्रोजेक्ट की मदद से दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम-फरीदाबाद के बीच यात्रा और भी आसान होगी। इनकी मदद से NH-44 और NH-48 पर भीड़ घटने के साथ ही साउथ दिल्ली तक सिग्नल फ्री सफर होगा।
डबल इंजन का मिलेगा फायदा
इन प्रोजेक्ट्स के लिए दिल्ली सरकार जमीन उपलब्ध कराएगी। मंजूरी और ट्रैफिक प्रबंधन में भी दिल्ली सरकार ही सहयोग देगी, जबकि सड़क निर्माण का कार्य केंद्र सरकार की एजेंसी NHAI को सौंपा जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने स्वयं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी है। उन्होंने सभी विभागों को मिलकर तेजी से काम पूरा करने के भी निर्देश दिए हैं।
कौन सी हैं वो 6 परियोजनाएं
| क्रमांक | परियोजना का नाम | लंबाई | लागत (₹ करोड़) | मुख्य विशेषताएं | वर्तमान स्थिति | 1 | NE-5 एक्सटेंशन से UER-II तक | 20 किमी | 4,000 | दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे को UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे से भी जोड़ेगा।
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट और गुड़गांव के लिए वैकल्पिक मार्ग बनेगा।
NH-44 का ट्रैफिक कम करने में मददगार होगा
हरियाणा-राजस्थान से देहरादून जाने वाले ट्रैफिक को सहूलियत होगी
कालिंदी कुंज और रिंग रोड पर ट्रैफिक कम होगा
उत्तर और पश्चिमी दिल्ली में कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
धौला कुआं, महिपालपुर और NH-48 को बायपास करेगा।
साउथ और सेंट्रल दिल्ली के बीच सिग्नल फ्री रूट तैयार होगा।
NH-48 के समानांतर मार्ग बनेगा।
महरौली-गुड़गांव (MG) रोड और रिंग रोड का दबाव कम होगा।
दिल्ली को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बनाया गया 'दिल्ली डी-कंजेशन प्लान' अब अपने 'सुपर सिक्स' दौर में है। यानी दिल्ली को जाम मुक्त करने के लिए पहले जो कार्य हो चुके हैं या पारित हो चुके हैं, उनमें ये 6 परियोजनाएं और जुड़ गई हैं। इन परियोजनाओं के जुड़ जाने से दिल्ली और NCR के इलाकों में ट्रैफिक का बोझ कम होगा। इसके साथ ही पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब और जम्मू-कश्मीर तक कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
