दिल्ली

Ram Mandir Pran Pratishtha: शोभायात्रा से राममय हुई दिल्ली, 5 लाख दीपों से जगमगाएगा शहर

Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले दिल्ली के कई इलाकों में शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 5 लाख दीपों से जगमगाएगी दिल्ली। सोमवार को पूरी दिल्ली के मंदिरों में 2000 धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Image

दिल्ली में निकली शोभा यात्रा

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है। आज, समोवार 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से होगा। अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा भारत राम की धुन में मगन है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली भी राममय हो गई है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बीच इस उत्सव को पूरे उत्साह से मनाते हुए आज 2000 धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली के कई इलाकों में रामायण का आयोजन हो रहा है तो वहीं कुछ स्थानों पर लोग सूंदरकांड का पाठ कर रहे हैं। दिल्ली के बाजार भी दुल्हन की तरह सजे हुए है। जिस प्रकार दिवाली पर दिल्ली की मार्केट दिखती है उससे भी अधिक प्रभु श्रीराम के आगमन के चलते आज जगमगा रही हैं।

दिल्ली में निलकी शोभायात्रा

दिल्ली की सबसे मशहुर मार्केट सदर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले लोगों ने मिलकर शोभा यात्रा निकाली है। वहीं कश्मीरी गेट पर रामनामी झंडा यात्रा का आयोजन किया गया है। पूरी दिल्ली में जगह-जगह लोग राम नाम जपते हुए यात्राएं निकाल रहे हैं।

दिल्ली में 2000 धार्मिक कार्यक्रम होंगे

सोमवार को रामलला प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ अवसर पर दिल्ली के सारे मंदिर सजाएं गए हैं। पूरी दिल्ली और आस-पास के स्थानों पर करीब 2000 धार्मिक कार्यक्रम होने वाले हैं। करोल बाग और लक्ष्मी नगर क्षेत्र में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा, दरीबा कलां में खूबसूरत लाइटिंग होगी। दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित भागरथ पैलेस में लड्डू बांटा जाएगा। नेहरू प्लेस में सामूहिक हवन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

वहीं बजार भी इस मामले में पीछे नहीं है। दिल्ली के सदर बजार और कश्मीरी गेट की यात्रा के बाद चांदनी चौक में भी शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कमला नगर मार्केट की रौनक देखने लायक है। कमला नगर पूरी तरह से राममय हो गया है। दूसरी तरफ सरोजनी नगर मार्केट में 21 हजार दीप जलाकर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को मनाया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के 700 बजारों में 5 लाख से अधिक दीये जलाएं जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article