Delhi Traffic: दिल्लीवालों को जल्द ही जाम से छुटकारा मिलने वाला है। जाम से निजात दिलाने के लिए कई जगहों पर फ्लाईओवर, एलिवेटेड रोड और अंडरपास बनेंगे। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) प्लान तैयार कर रहा है। इसके तहत दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में 10 नए फ्लाईओवर, एलिवेटेड रोड और अंडरपास बनने हैं, जिससे लोगों को जाम के झाम से निजात मिलेगी। जिन जगहों पर निर्माण कार्य होना है उसे चिह्नित किया जा चुका है। साथ ही इन योजनाओं पर कितने खर्च (अनुमानित) आएंगे, उसका भी आकलन किया जा चुका है। इसे लेकर पीडब्ल्यूडी ने परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।
पूरे दिल्ली में 117 स्थान चिह्नित
सूत्रों के मुताबिक, इन 10 परियोजनाओं पर करीब चार हजार करोड़ रुपये (अनुमानित) खर्च होने हैं। बता दें कि दिल्ली में रोजाना जाम की समस्या उत्पन्न होती है। ऐसे में जाम से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस, पीडब्ल्यूडी और परिवहन विभाग जाम से निपटने के लिए काम कर रहे हैं और पूरे दिल्ली में 117 जगहों को चुना गया है, जहां सबसे अधिक जाम लगता है।
LG ने विभागों को दिए निर्देश
बता दें कि दिल्ली में जाम की समस्या से निपटने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सभी मंत्रालयों और विभाग को साफ निर्देश दिए हैं कि वे मिलकर काम करें, ताकि जाम से छुटकारा पाया जा सके। बीते दिनों पीडब्ल्यूडी को कई जगहों पर फ्लाईओवर, एलिवेटेड रोड और अंडरपास निर्माण करने को लेकर प्रस्ताव मिले हैं, जिस वजह से पीडब्ल्यूडी ने परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस से रिपोर्ट मांगी है, ताकि अच्छी तरह से आकलन के बाद निर्माण कार्य की तरफ बढ़ा जाए।
दिल्ली में इन जगहों पर फ्लाईओवर, एलिवेटेड रोड और अंडरपास बनने के प्रस्ताव मिले हैं।
| फ्लाईओवरः |
| चौधरी ब्रह्म प्रकाश चौक पूसा रोड से देव प्रकाश शास्त्री मार्ग तक |
| एनएसजी इंटरसेक्शन, एयरपोर्ट रोड |
| बुध विहार नाला जंक्शन |
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
