दिल्ली

Delhi Crime News: संपत्ति विवाद में भतीजों ने ली चाचा की जान, रात के अंधेरे में गोली मारी, चढ़े पुलिस के हत्थे

दिल्ली में प्रॉपर्टी विवाद के चलते मोहम्मद मंजूर की उनके भतीजों मुर्तज और मुश्ताक ने गोली मारकर हत्या कर दी। सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली है।

Image

दिल्ली में भतीजों ने चाचा को मारी गोली, चढ़े पुलिस के हत्थे

Photo : Times Now Digital

दिल्ली में राजौरी गार्डन के टीसी कैंप में रहने वाले मोहम्मद मंजूर अन्य दिनों की तरह सोमवार रात को साप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे। उनके पास सिर्फ एक छोटा सा बैटरी रिक्शा था। वह लेडीज़ सूट बेचकर परिवार का पेट पालते थे। उनकी दुनिया में बीवी, दो बेटे और एक बेटी ही सब कुछ थे।

रात करीब 10 बजे जब मंजूर घर की ओर बढ़ रहे थे, तभी अंधेरे में दो युवकों ने नजदीक से उन पर गोलियां चलाईं। आनन-फानन में मंजूर को गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल से सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, तो इलाके के सीसीटीवी फुटेज से चौंकाने वाला सच सामने आया। गोली चलाने वाले और कोई नहीं, बल्कि मंजूर के अपने ही भतीजे मुर्तज और मुश्ताक थे। परिवार में पिछले कुछ समय से प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था, जिसके कारण मंजूर की हत्या की गई।

दिल्ली में ही रहने वाले दोनों आरोपी चाचा की हत्या के बाद फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए दोनों को जल्द ही ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने हत्या की बात कुबूल कर ली और पुलिस ने उनके पास से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें