अगर भूकंप के छटके महसूस होते हैं तो बचने के लिए एक सुरक्षित जगह ढूंढें और किसी मजबूत टेबल के नीचे छिप जाएं। ध्यान रहे कि आप पंखे, लाइट्स आदि से दूर रहें और जल्दबाजी में इधर-उधर न भागें।
अगर भूकंप के समय आप लिफ्ट में सफर कर रहे हैं तो लिफ्ट को तुरंत नजदीकी फ्लोर पर रोकें और बाहर निकल जाएं। भीड़भाड़ वाली जगह में जाने से बचें। आग न लगाएं, भूकंप में आग तेजी से फैल सकती है।
भूकंप के समय अगर आप ऊंची बिल्डिंग में हों तो ऐसे फर्नीचर और घरेलू सामान से दूर रहें, जिससे आपको नुकसान पहुंच सकता है। अपने सिर को बचाएं और फर्नीचर से दूर ही रहें। ऊंचाई पर भूकंप ज्यादा महसूस होगा, इसलिए घबराएं नहीं, सीढ़ियों से बिना हड़बड़ी के नीचे उतरें।
दीवार फांदने की कोशिश न करें। अगर आसपास कोई मजबूत बिल्डिंग हो तो वहां शरण ले सकते हैं। भूकंप के झटके बंद होने के बावजूद ध्यान से मूवमेंट करें, क्योंकि उसके बाद भी कोई चीज आपके ऊपर गिरकर आपको नुकसान पहुंचा सकती है।
अगर आप भूकंप के समय पहाड़ पर हैं तो गिरते पत्थरों और पहाड़ी ढलानों से दूर रहें। जितनी जल्दी हो सकता है वहां से दूर निकल जाएं। कार में हों तो हेजार्ड लाइट जलाएं, अपनी स्पीड कम करें और जब कार से बाहर निकलें तो चाबी अंदर ही छोड़ दें। जमीन धंस सकती है और नदी अपना बहाव बदल सकती है, इसलिए हमेशा अलर्ट रहें।
अगर भूकंप के समय कार चला रहे हैं तो तुरंत अपनी कार को सड़क के बाईं तरफ रोकें। रेडियो और स्मार्टफोन पर सरकारी घोषणा या अलर्ट को सुनें। कार छोड़कर जा रहे हैं तो चाबी को कार में ही छोड़ दें और अपना फोन नंबर और एड्रेस भी उसमें छोड़ दें। गाड़ी की आरसी अपने साथ ले जाना न भूलें, उसे कार में न छोड़ें।
अगर आप ऐसे क्षेत्र में रहते हैं, जहां सुनामी आ सकती है तो भूकंप का कंपन बंद होने के बाद उस जगह से तुरंत निकल जाएं। सुनामी आपकी कल्पना से भी तेजी से ती है। जल्दी-जल्दी दूर भागने की बजाय जल्द से जल्द ऊंची सुरक्षित जगह पर जाने का प्रयास करें। बचने के उपायों के बारे में अपने परिवार से समय-समय पर बात करते रहें।
जब भी घर बनाएं तो उसे भूकंप रोधी बनाएं। घर में ऐसे शीशे लगाएं जो आसानी से न टूटें। इसके अलावा घर में फर्नीचर को इस तरह से रखें कि वह मुसीबत के समय भागते हुए आपका रास्ता न रोकें। सभी तस्वीरें AI की मदद से बनवाई गई हैं।