दिल्ली

Delhi Crime: दुकान पर टी-शर्ट खरीद रहा था किशोर, पीठ पर गोली मारकर हत्या

दिल्ली के जाफराबाद में 16 वर्षीय लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उस वक्त लड़के की पीठ पर गोली मारी, जब वह एक दुकान पर टी-शर्ट खरीद रहा था।

Image

जाफराबाद में हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

दिल्ली: जाफराबाद इलाके में कपड़ों की दुकान के बाहर 16 साल के एक लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि लड़के के बड़े भाई की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसने कहा कि पीड़ित, उसके दोस्त और उस पर कुछ लोगों ने उस समय हमला किया जब वे कुछ टी-शर्ट खरीद कर दुकान से बाहर आ रहे थे।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित और हमलावर या तो वेलकम या फिर कबीर नगर क्षेत्र के निवासी हैं और एक-दूसरे को जानते हैं। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात करीब 9:35 बजे जाफराबाद के मरकजी चौक के पास हुई। पुलिस के अनुसार लड़के की पीठ में गोली लगी और जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्व) जॉय तिर्की ने बताया कि घायल लड़के को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि रात करीब 9 बजे कुछ लोग दो स्कूटरों पर आए और दुकान के बाहर इन लड़कों से झगड़ा करने लगे। डीसीपी ने कहा कि हमलावरों ने शिकायतकर्ता, उसके भाई और दोस्त को अपने साथ ले जाने की कोशिश की।

तिर्की ने कहा कि जब शिकायतकर्ता ने इसका विरोध किया तो एक व्यक्ति ने गोली चला दी और 16 वर्षीय लड़के की पीठ में गोली लग गई। तिर्की ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अपराधियों का पता लगाने व उन्हें पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल की जा रही है।

(इनपुट-भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!