क्राइम

Delhi: OYO होटल में हत्या, SSC स्टूडेंट को उतारा मौत के घाट; लड़की के चक्कर में गई जान

दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवक की OYO होटल में पीटकर हत्या कर दी गई। एक लड़की से जुड़े विवाद में पवन की हत्या होने की बात सामने आ रही है।

Image

ओयो होटल में मर्डर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

दिल्ली: दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक व्यक्ति की द्वारका इलाके में किसी विवाद के बाद उसके एक परिचित ने OYO होटल में पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान गौरव (21) के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना दोपहर में मोहन गार्डन स्थित एक होटल के कमरे में हुई।

लड़की के चक्कर में गई जान

पुलिस ने बताया कि पवन (जिसकी हत्या की गई है) मोहन गार्डन में रहता था। वह कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गुरुवार शाम को मोहन गार्डन थाने में झगड़े की सूचना मिली थी। एक लड़की से जुड़े विवाद में पवन की हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, गौरव ने पवन पर अपने कड़े से बार-बार प्रहार किया जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि हमने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article