दिल्ली

ISECTCON 2025: जीवन का ऐसे मनाएं जश्न, हेल्दी दिल के लिए क्या करें? एक्सपर्ट्स बता रहे हार्ट की समस्याओं से बचाव के उपाय

ISECTCON 2025: दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि में एक्स्ट्राकोर्पोरियल टेक्नोलॉजी सोसाइटी का 25वां रजत जयंती राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित है। इस साल ISECTCON 2025 की थीम 'जीवन का जश्न मनाने के लिए सांस और धड़कन को थामे रखना' रखी गई है।

Image

(फोटो)

ISECTCON 2025: भारतीय एक्स्ट्राकोर्पोरियल टेक्नोलॉजी सोसाइटी (ISECT) इस साल अपने 25वें रजत जयंती राष्ट्रीय सम्मेलन (ISECTCON 2025) का आयोजन कर रही है। यह भव्य आयोजन 21 फरवरी को दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि में किया गया है, जो 22 फरवरी तक जारी रहेगा। इस आयोजन में देशभर के 1200 से अधिक क्लिनिकल परफ्यूजनिस्ट, 1,000 से अधिक परफ्यूजन साइंस के छात्र, डॉक्टर, शोधकर्ता और मेडिकल इंडस्ट्री के दिग्गज शामिल हुए हैं। इस साल ISECTCON 2025 की थीम 'जीवन का जश्न मनाने के लिए सांस और धड़कन को थामे रखना' रखी गई है। यह आयोजन एक्स्ट्राकॉर्पोरियल टेक्नोलॉजी (ECMO, हृदय सर्जरी और क्रिटिकल केयर) के क्षेत्र में नए स्टैंडर्ड सेट करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। परफ्यूजनिस्ट वो प्रोफेशनल्स होते हैं जो हृदय व फेफड़ों की सर्जरी में लाइफ सपोर्ट सिस्टम ऑपरेट करते हैं। इनकी भूमिका कोविड-19 जैसी गंभीर परिस्थितियों में भी काफी अहम रही है। ISECTCON 2025 परफ्यूजनिस्ट्स और मेडिकल एक्सपर्ट्स को जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है। इस इवेंट के जरिए भारत में हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी और मरीजों की देखभाल में नए आयाम जुड़ने की उम्मीद है।

क्लिनिकल परफ्यूज़निस्ट कौन होता है?

क्लिनिकल परफ्यूज़निस्ट एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ होता है जो दिल की सर्जरी के दौरान हार्ट-लंग मशीन चलाता है। जब ऑपरेशन के समय मरीज का दिल अस्थायी रूप से बंद किया जाता है, तब यह मशीन शरीर में रक्त और ऑक्सीजन की आपूर्ति बनाए रखती है। क्लिनिकल परफ्यूज़निस्ट एक महत्वपूर्ण और तेजी से बढ़ता हुआ पेशा है। अगर कोई छात्र मेडिकल और तकनीक में रुचि रखता है और जीवन बचाने के काम में शामिल होना चाहता है, तो यह एक शानदार करियर विकल्प हो सकता है।

परफ्यूज़निस्ट की मांग क्यों बढ़ रही है?

दिल से जुड़ी बीमारियों में बढ़ोतरी हो रही। आजकल गलत खानपान और तनाव की वजह से दिल की बीमारियां बढ़ रही हैं, जिससे ऑपरेशन की जरूरत भी बढ़ रही है। मेडिकल साइंस में नई सर्जरी तकनीकों के आने से परफ्यूज़निस्ट की जरूरत बढ़ गई है। कम प्रशिक्षित परफ्यूज़निस्ट उपलब्ध होने की वजह से इस क्षेत्र में रोजगार के अच्छे अवसर बढ़ रहे हैं। अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भी परफ्यूज़निस्ट की मांग बहुत ज्यादा है।

विशेष अतिथि और मुख्य वक्ता

इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में कई सम्माननीय हस्तियां शामिल हो रही हैं, जिसमें दिल्ली पश्चिमी के सांसद, उत्तम नगर से विधायक पवन शर्मा समेत सीनियर डायरेक्टर, CTVS, फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट चिकित्सा विशेषज्ञ: डॉ. उद्गीत धीर गुड़गांव और डॉ. आनंद कुमार सीनियर डायरेक्टर, एनेस्थिसियोलॉजी, CTVS, फोर्टिस शामिल होंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article