दिल्ली

दिल्ली के बाहरी रिंग रोड पर खत्म होगा जाम! हो गया खास इंतजाम; जानें डिटेल

दिल्ली में कश्मीरी गेट बस स्टैंड आने-जाने वाली बसों के प्रवेश और निकास रूट्स में बदलाव किया गया है। इस बदलाव से दिल्ली के बाहरी रिंग रोड पर जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Delhi Traffic: दिल्ली के बाहरी रिंग रोड पर जाम के झाम से जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है। बाहरी रिंग रोड पर हनुमान मंदिर से कश्मीरी गेट और चंदगी राम राम अखाड़े के बीच जाम से राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि कश्मीरी गेट बस अड्डे आने वाली बसों के रूट्स में बदलाव हो रहा है, जिससे यहां जाम कम लगेगा। जानकारी के अनुसार, कश्मीरी गेट आने वाली सभी बसें युधिष्ठिर सेतु के ऊपर से होकर बस अड्डे पर प्रवेश करेगी और बाहर निकलने वाली सभी बसें युधिष्ठिर सेतु से नीचे से नकलेंगी। फिलहाल इसका ट्रायल किया जा रहा है, जो अब तक सफल रहा है और जाम में कमी दिखने लगी है।

रोजाना 1500 बसों का संचालन

बता दें कि कश्मीरी गेट बस अड्डे पर प्रतिदिन करीब 1500 बसें आती हैं, जिस वजह से यहां जाम की स्थिति बनती है। ऐसे में यहां आने-जाने वाली बसों के आने और जाने के रूट्स में बदलाव से जाम से राहत मिलेगी। ट्रैफिक अधिकारियों ने बताया कि बसों के आने-जाने वाले रास्तों में बदलाव करके जाम को कम करना है। बताया गया है कि कश्मीरी गेट आने वाली बसें बाहरी रिंग रोड से गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से शास्त्री पार्क मेट्रो डिपो तक जाएंगी। यहां एक नया यू टर्न बनाकर युधिष्ठिर सेतु से कश्मीरी गेट बस अड्डे पर बस आएंगी। इससे बाहरी रिंग रोड पर बसें नहीं जाएंगी और जाम से राहत मिलेगी।

यू टर्न से निकलेगा समाधान

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि निगम बोध की तरफ आने वाले रास्ते पर बने यू टर्न को बंद कर दिया गया है और शाम के वक्त सलीमगढ़ बाईपास यू टर्न का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही कश्मीरी गेट से निगम बोध घाट की तरफ जाने वाले यू टर्न को बंद कर दिया गया है और मोनेस्ट्री से यू टर्न लिया जा रहा है। ट्रैफिक अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रायल से सुधार दिखा है। हालांकि, दोपहर में जाम की समस्या नहीं होती है, लेकिन शाम के वक्त जाम लगता है, लेकिन इस ट्रायल का असर दिखने लगा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article