Delhi Flyover: दिल्ली में जाम की समस्या आम हो गई। अधिकतर सड़कों पर जाम की स्थिति दिखती है। जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए कई जगहों पर फ्लाईओवर और एलिवेटेड रोड का कार्य चल रहा है। इन्हीं में शामिल है दिल्ली के तीन फ्लाईओवर, जिसके निर्माण की डेडलाइन बढ़ने वाली है और दिल्ली वालों को जाम से निजात पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। हम जिन तीन फ्लाईओवर की बात कर रहे हैं वे दिल्ली के तीन अलग-अलग इलाकों में बन रहे हैं, जो किसी न किसी वजह से डेडलाइन से चूक जाएगा और लोगों को राहत मिलने के बजाय उनकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
डेडलाइन से चूक जाएगा फ्लाईओवर
बता दें कि पश्चिमी दिल्ली के एलिवेटेड कॉरिडोर को क्लब रोड (पंजाबी बाग) और मोती नगर में फ्लाईओवर को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है। फिलहाल इस पर दोबारा काम करना है, जिस वजह से डेडलाइन मिस हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी का कहना है नई तिथि क्या होगा कहना मुश्किल है। दरअसल, इस फ्लाईओवर के निर्माण में 30 पेड़ों की कटाई होनी है और दिल्ली हाई कोर्ट ने उस पर 29 जुलाई तक रोक लगा दी है, जबकि डेडलाइन की तिथि 31 जुलाई है। ऐसे में ये अपने डेट से मिस होने जा रहा है, क्योंकि पेड़ों के प्रत्यारोपण तिथि का इंतजार किया जा रहा है।
क्यों हो रही देरी?
इसके अलावा भी दो अन्य फ्लाईओवर है, जो समय से पूरा नहीं हो पाएगा। दक्षिण-पूर्व दिल्ली में बारापुला फ्लाईओवर का काम तीसरे चरण में है, जबकि उत्तर-पूर्व दिल्ली में नंद नगरी फ्लाईओवर भी डेडलाइन से मिस जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि बारापुला फ्लाईओवर की डेडलाइन इसलिए मिस हो जाएगी, क्योंकि तीसरे चरण में सराय काले खां के पास ढाई सौ से अधिक पेड़ों की कटाई होनी है, जिसके लिए अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। बता दें कि इस प्रोजेक्ट को 2015 में शुरू किया गया था और इसका 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसमें मुख्य रूप से पेड़ों का प्रत्यारोपण संबंधी दिक्कतें आ रही हैं।
तीन से चार महीने का और इंतजार
वहीं, उत्तर-पूर्व दिल्ली में मंगल पांडे मार्ग पर नंद नगरी और गगन सिनेमा जंक्शन के बीच 1.5 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बन रहा है, जो डेडलाइन से करीब तीन-चार महीने बाद पूरा होगा। पहले इसका काम जून के अंत या जुलाई के शुरुआत तक पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन अब इसे अक्टूबर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यहां लगने वाली ट्रैफिक की वजह से गर्डरों का काम पूरा नहीं हो पा रहा है। बता दें कि इसका इस्तेमाल उत्तरी दिल्ली से यूपी आने-जाने के लिए होने वाला है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
