दिल्ली की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने एक ऐसा मामला सुलझाया है जिसने सबको हैरान कर दिया। एक युवती का मंगेतर ही उसका सबसे बड़ा धोखेबाज निकला। दरअसल, पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका मंगेतर नितेश वर्मा (30) शादी के खर्चों के लिए दिया गया 1 किलो का पुश्तैनी सोने का बार नकली से बदलकर फरार हो गया।
पहले भी कर चुका था चोरीशिकायतकर्ता ने बताया कि अगस्त 2024 में सगाई के कुछ महीने बाद ही उसके घर से कई सोने-चांदी और हीरे के गहने गायब हो गए थे। उस समय शक नितेश पर गया था, लेकिन सबूत न मिलने पर मामला दब गया।
पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म
20 जुलाई 2025 को युवती ने शादी की तैयारियों के लिए नितेश को 1 किलो सोना दिया। लेकिन जल्द ही पता चला कि असली बार को नकली से बदल दिया गया है। जब इस पर नितेश से सवाल किया गया तो उसने जुर्म कबूल किया और गहनों की चोरी भी मान ली। हालांकि, उसने भरोसा दिलाया कि वह पैसे लौटा देगा, लेकिन एक हफ्ते के भीतर ही फरार हो गया और मोबाइल भी बंद कर लिया।
DBG रोड थाने में मामला दर्ज हुआ। गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर आशीष के. दुबे और एसीपी ऑप्स सुलेखा जगड़वार की निगरानी में टीम बनाई गई। तकनीकी निगरानी और कॉल डिटेल्स खंगालते हुए पुलिस ने 2 सितंबर को नितेश को गाजियाबाद के कौशांबी स्थित एक होटल से दबोच लिया।
देहरादून में 42 लाख का खरीदा प्लॉट
पूछताछ में नितेश ने कबूल किया कि उसने सोने के टुकड़े कर अलग-अलग जगह बेच दिए। मिले पैसों से उसने देहरादून में 42 लाख का प्लॉट खरीदा, माता-पिता को 70–80 लाख दिए, मसूरी और हरिद्वार में प्रॉपर्टी ली और आलीशान होटल्स में ठहराव किया।- आरोपी की पहचान
- नाम: नितेश वर्मा
- उम्र: 30 साल
- पता: साउथ अनारकली, कृष्णा नगर, दिल्ली
- पढ़ाई: 10वीं पास
- काम: ज्वेलरी बिजनेस
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
