Delhi Metro News: दिल्ली में G20 की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, इसको लेकर दिल्ली मेट्रो के आवागमन के लिए दिल्ली पुलिस ने आदेश जारी किए हैं। अगर आप भी दिल्ली मेट्रो से रोजाना सफर करते हैं तो जान लीजिए कि आने वाले 8 सितंबर से 10 सितंबर तक कौन-कौन से मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से बंद रहेंगे।
इन मेट्रो स्टेशन पर पूरी तरह से बंद रहेगा आवागमन
पुलिस के द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 8 से 10 सितंबर के दौरान मोती बाग, बीकाजी कामा प्लेस, मुनिरका, आरके पुरम, IIT और सदर बाजार कैन्टोमेंट मेट्रो स्टेशन पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। यहां से यात्री ना ही तो मेट्रो स्टेशन के अंदर आ सकते हैं और ना ही यहां से बाहर निकल सकते हैं।
एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए खास निर्देश
इसके अलावा पुलिस ने धुला कुआं, खान मार्केट, जनपथ, सुप्रीम कोर्ट और भीकाजी कामा प्लेस मेट्रो स्टेशन को सेंसिटिव जगहों की सूची में रखा है। इसके साथ ही आयोजन स्थल के सबसे नजदीकी स्टेशन सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से बंद रहेगा। साथ ही 7 तारीख की रात से लेकर 11 सितंबर की शाम तक एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले यात्रियों को भी मेट्रो के इस्तेमाल के लिए कहा गया है।
अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया जायजा
दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना और प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा समेत विभिन्न वरिष्ठ सरकारी पदाधिकारियों ने रविवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए आगामी जी20 शिखर बैठक से संबंधित प्रमुख स्थलों का दौरा किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरे से जनता को असुविधा कम हो, इसके लिए वे प्रमुख स्थलों के दौरे के लिए दो मिनी बसों में बैठकर मौके पर पहुंचे।
जी20 समिट में प्रमुख सम्मेलन केंद्र है भारत मंडपम
उन्होंने बताया कि उनलोगों ने भारत मंडपम का दौरा किया। भारत मंडपम प्रमुख सम्मेलन केंद्र है जहां जी 20 समूह की बैठकें होंगी। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा शीर्ष अधिकारियों ने पालम तकनीकी क्षेत्र और उस क्षेत्र आस-पास के कुछ इलाकों का भी दौरा किया जहां से विदेशी प्रतिनिधि यात्रा करेंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
