दिल्ली

Delhi: चिड़ियाघर में सुरक्षा प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां, निर्माण कार्य के बीच बाड़े में बंद रहे खतरनाक जानवर

दिल्ली के चिड़ियाघर में वन्यजीवों की सुरक्षा को ताक पर रखकर उनके बाड़े में निर्माण कार्य किया जा रहा है। चिड़ियाघर में सीजेडीए की गाइइलाइंस का उल्लघंन किया जा रहा है। चिड़ियाघर में नियमों की अनदेखी और अनुभवहीन कर्मियों तैनाती ने सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी है।

Image

फाइल फोटो

Delhi Zoo: दिल्ली के चिड़ियाघर में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही देखने को मिली है। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए खतरनाक वन्यजीवों के बाड़ों में निर्माण कार्य किया जा रहा है। चिड़ियाघर प्रशासन ने वन्य जीवों को किसी दूसरे सुरक्षित स्थान पर भेजे बिना ही काम शुरू कर दिया है, जोकि केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडीए) की गाइडलाइंस के खिलाफ है। हाल ही में हीरा नामक हाथी द्वारा अपने महावत पर हमले की घटना ने सुरक्षा को लेकर चिंताएं और बढ़ा दी हैं। वहीं चिड़ियाघर में अनुभवहीन कर्मियों की तैनाती ने भी स्थिति को और चिंताजनकर बना दिया है। पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने चिड़ियाघर में नियमों की अनदेखी की निंदा की है।

सीजेडए की गाइंडलाइंस का उल्लघंन

केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडीए) की गाइडलाइंस के मुताबिक वन्यजीवों के बाड़े में किसी भी निर्माण कार्य को शुरू करने से पहले उन्हें सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करना जरूरी है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार चिड़ियाघर प्रशासन नियमों की अनदेखी कर बाघ और हाथी जैसे खतरनाक वन्यजीवों के बाड़ों में निर्माण कार्य कर रहा है। वहीं चिड़ियाघर के निदेशक डा. संजीत कुमार का कहना है कि यह निर्माण कार्य वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ ही उनके कीपर्स की निगरानी में किया जा रहा है। लेकिन 30 मई को हीरा हाथी द्वारा अपने महावत पर किए गए हमले ने चिड़ियाघर के सुरक्षा प्रोटोकॉल पर सवाल खड़े किए हैं।

हीरा हाथी के बाड़े में चल रहा था निर्माण कार्य

हीरा हाथी ने जब अपने महावत पर हमला किया था, उस समय हाथी के बाड़े में निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस दौरान हाथी के पैर में लोहे की जंजीर भी बंधी हुई थी, जोकि सीजेडए के नियमों का खिलाफ है। इसके अलावा चिड़ियाघर में वन्यजीवों की देखभाल के लिए अनुभवहीन कर्मचारियों की तैनाती की गई है। फिलहाल चिड़ियाघर में 45 संविदा कर्मी तैनात हैं, जिनमें से कई कर्मियों ने पहले वन्यजीवों के साथ कभी काम नहीं किया है। चिड़ियाघर द्वारा की गई इस लापरवाही की पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने कड़ी निंदा की है। साथ ही यह भी कहा है कि नियमों का पालन केवल बातों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि हकीकत में इसका पालन किया जाना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article