दिल्ली

Delhi Weather Update: 5 डिग्री पहुंचा दिल्ली का तापमान, ऑरेंज अलर्ट जारी, इस दिन से मिलेगी ठंड से राहत

Delhi Weather Update: दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शहर का तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस बीच चलने वाली शीतलहर से राजधानी के तापमान में और कमी आने की संभावना है। अगले सप्ताह से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Image

दिल्ली का न्यूनतम तापमान लुढ़का

Delhi Weather Update: दिल्ली में भीषण ठंड का कहर बरस रहा है। जनवरी की शुरुआत से ही राजधानी में शीतलहर का दौर जारी है। शीतलहर और कोहरे के बीच बुधवार को खिली धूप से लोगों की जान में जान आई। गुनगुनी धूप से लोगों को लगा की अब उन्हें ठंड से राहत मिले जाएगी। लेकिन खिली धूप से मिली राहत केवल कुछ घंटों की रही। शाम होते-होते शहर में फिर खून जमा देने वाली शरीर सुन्न कर देने वाली ठंड महसूस की गई। ठंड से बचने के लिए लोग हीटर और अलाव का सहारा लेते नजर आए। गर्म कपड़ों की कई लेयर्स पहनने के बाद भी ठंड महसूस की गई।

5 डिग्री पहुंचा दिल्ली का तापमान

बुधवार को खिली धूप के बाद गुरुवार को दिल्ली का मौसम फिर बदल रहा है। शहर का न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री तक पहुंच गया है। कोहरे और शीतलहर का कहर जारी है। मौसम विभाग ने दिल्ली में ठंड की स्थिति और तापमान में अचानक आई कमी को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अभी तापमान में और कमी आने की आशंका जताई जा रही है। यानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से और नीचे गिर सकता है। लोग कंबल-रजाई और हीटर छोड़कर घरों से बाहर नहीं जाना चाहते हैं। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी का सामना ऑफिस जाने वाले लोगों को करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने ठंड और शीतलहर से बचने के लिए लोगों को अधिक से अधिक गर्म कपड़े और सिर ढककर घर से बाहर जाने की सलाह दी है।

इस दिन से राहत मिलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के लोगों को इस सप्ताह ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह 14 जनवरी के बाद लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। बता दें कि मकर संक्रांति के बाद से तापमान बढ़ना शुरू होता है। लेकिन इस बीच यदि कोई नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होता है तो मौसम में फिर बदलाव आएगा और ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।

दो दिन बारिश का अलर्ट

आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 11 और 12 जनवरी को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि शहर में गरज-चमक के साथ बारिश होगी, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article