दिल्ली

दिल्ली का मौसम 9-July-2025: उमस से दिल्लीवासी बेहाल, नहीं बरस रहे झमाझम मेघ; कब दिखेगा मानसूनी बारिश का जोर?

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 9-July-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में पिछले कई दिनों से तेज बारिश देखने को नहीं मिल रही है। मानसून की रफ्तार धीमी बनी हुई है। जिसके चलते बारिश की गतिविधियां भी कम हो गई हैं। दिल्ली में भारी बारिश कब तक होगी, आइए जानते हैं।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 9-July-2025: दिल्ली-एनसीआर में मानसून के आगमन के बावजूद अच्छी बारिश नहीं हो रही है। आसमान में बादल तो छा रहे हैं लेकिन जमकर बरस नहीं रहे। हालांकि इस दौरान राजधानी में अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश हो रही है। लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। दिल्ली के लोग इन दिनों उमस की मार झेल रहे हैं। बारिश होने पर कुछ देर के लिए उमस से राहत मिलती है। जिसके बाद फिर से चिपचिपी गर्मी का आलम शुरू हो जाता है। आज दिल्ली में कैसा मौसम रहेगा और राजधानी में अच्छी बारिश कब होगी, आइए जानते हैं:

दिल्ली में आज मौसम का हाल

दिल्ली में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और बिजली गिरने के भी आसार हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में 5 दिन मौसम कैसा रहेगा

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को भी बारिश और थंडरस्टॉर्म की संभावना जताई गई है। लेकिन किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दिल्ली में 14 जुलाई तक बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। लेकिन किसी तरह की कोई चेतावनी फिलहाल जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के दौरान 11 से 14 जुलाई के बीच दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किय जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। फिलहाल दिल्ली में भारी बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं जताई गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!