लखनऊ

Up Weather: यूपी में आज मौसम का हाल, कहां होगी बारिश-कहां बिजली का खतरा, जानें IMD का अपडेट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 9-July-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में इन दिनों कहीं भी बहुत अधिक बारिश दर्ज नहीं की जा रही है। आने वाले दिनों में भी बहुत अधिक बारिश की संभावना नहीं है। आज यूपी में कैसा मौसम रहने वाला है आइए जानते हैं:

Image

यूपी का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 9-July-2025: उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। लेकिन मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। जिसके चलते प्रदेश में कहीं भी बहुत भारी बारिश देखने को नहीं मिल रही है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश देखी गई। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश हुई। यूपी में फिलहाल बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की भी चेतावनी जारी की गई है। साथ ही तेज हवाओं के साथ बादल गरजने या बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 11 जुलाई तक मेघगर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 14 जुलाई तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

यूपी के इन जिलों में आज अलर्ट जारी

भारी बारिश का अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर

बिजली गिरने का खतरा

प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर देहात, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, कानपुर, सहारनपुर, इटावा, झांसी, ललितपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, संभल, जालौन, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हमीरपुर और महोबा।

यूपी में बारिश के कारण गिरा पारा

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश मुरादाबाद के बिलारी में दर्ज की गई। इसके अलावा बरेली, ललितपुर, मऊरानीपुर, बिलासपुर, रामपुर, मैनपुरी, लखीमपुर खीरी और औरेया में भी झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण कई जिलों के तापमान नीचे लुढ़के हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में यूपी में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। जिसके बाद समाना मात्रा में बढ़ोत्तरी होने की भी संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों के दौरान कोई बदलाव आने के आसार नहीं हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!