दिल्ली

Heatwave Alert: दिल्ली में फिर से प्रचंड गर्मी! हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी; जानें अगले पांच दिनों का मौसम

मौसम विभाग ने दिल्ली में फिर से हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बताया है कि दिल्ली में अगले सात दिनों तक हीटवेव का असर दिखेगा। साथ ही बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Heat Wave Alert in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिलहाल हीटवेव से छुटकारा नहीं मिलने वाला है। मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर फिर से अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में हीटवेव की स्थिति अगले सात दिनों तक रह सकता है। आईएमडी ने अगले चार से पांच दिनों तक दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने और हीटवेव का कहर जारी रहने की संभावना जताई है। इस वजह से दिल्ली में अगले एक सप्ताह तक प्रचंड गर्मी पड़ने वाली है।

दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट

आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया कि दिल्ली में अभी आसमान साफ है, जिसके कारण पूरे उत्तर बेल्ट में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। यह स्थिति अगले 4-5 दिन तक रहेगा। पांचवें दिन यानी 17-18 तारीख को यह कम हो सकता है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में हीटवेव की स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में आज ऑरेंज अलर्ट और उसके बाद येलो अलर्ट शुरू हो जाएगा।

दिल्ली में चलेगी लू

वहीं, दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। दिल्ली में सुबह आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 29 प्रतिशत दर्ज किया गया। इससे पहले मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा तेज हवाओं के साथ लू चलने की संभावना है। उसने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ तापमान

बता दें कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से काफी ज्यादा गर्मी पड़ रही है। साथ ही हीटवेव का असर भी दिख रहा है। हीटवेव की वजह से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हीटवेव को देखते हुए लोग बाहर निकलने से कतरा रहे हैं, क्योंकि कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में हीटवेव से मौत की खबर सामने आई थी और यहां तापमान 50 डिग्री के पार पहुंच गया था।

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

वहीं, दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों के लिए भी हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। हीटवेट को देखते हुए बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड में रेड अलर्ट जारी है। बिहार में दो दिन, झारखंड में तीन दिन और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिन हीटवेट जारी रहेंगे। पश्चिम उत्तर प्रदेश में आज ऑरेंज अलर्ट है और वहां अब रेड अलर्ट जारी नहीं रहेगा। बिहार में 18-19 तारीख तक तूफान आने की संभावना है। वहीं, पंजाब-हरियाणा में दो दिन ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

छत्तीसगढ़ में टला बड़ा हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मंत्री केदार कश्यप की कार को मारी जोरदार टक्कर

छत्तीसगढ़ में टला बड़ा हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मंत्री केदार कश्यप की कार को मारी जोरदार टक्कर

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका