दिल्ली

Heatwave Alert: दिल्ली में फिर से हीटवेव का दौर शुरू, दिन-रात रुलाएगी गर्मी; IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली में एक बार फिर से हीटवेव का दौर शुरू होने वाला है। दिल्ली वालों को अगले सात दिनों तक हीटवेव का सामना करना होगा। आईएमडी ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Heatwave Alert in Delhi: दिल्ली में फिलहाल हीटवेव और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि एक बार फिर अगले कुछ दिनों तक हीटवेव का कहर दिखेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अगले चार दिनों के लिए पूरे दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में लू चलने का अनुमान

इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को दिन में लू चलने और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 2.5 डिग्री अधिक थी।

दिल्ली में हीटवेव की चेतावनी

मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में अगले एक सप्ताह तक हीटवेव का कहर जारी रहने वाला है। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। बता दें कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट देखी गई है, लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी के बीच चिंता बढ़ने वाली है, क्योंकि एक सप्ताह तक लू और हीटवेव का कहर जारी रहने वाला है।

मानसून दिल्ली कब पहुंचेगा?

वहीं, अगर मानसून की बात करें तो इस बार 27 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है। इससे पहले दिल्ली में प्रो मानसून बारिश हो सकती है। हालांकि, फिलहाल इस पर कोई अपडेट नहीं आया है। बीते दिन आईएमडी ने बताया कि इस बार तय समय से दो दिन पहले ही मानसून ने मुंबई में दस्तक दे ही है और इसका असर भी दिखना शुरू हो गई है। मानसून आते ही मुंबई में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है।

दिल्ली में हीटवेव की वापसी

बता दें कि कुछ दिनों पहले दिल्ली में हीटवेव ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। दिल्ली में तापमान 50 के पार पहुंच गया था। कई दिनों तक लगातार इसके आसपास तापमान दर्ज किया गया था। हालांकि, इसके बाद मौसम में थोड़ी नरमी आई थी और तापमान नीचे आया था, लेकिन एक बार फिर से हीटवेव की वापसी होने वाली है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article