Delhi Weather Forecast: दिल्ली में कंपकंपाती की ठंड का दौर जारी है। राजधानी में आज सुबह से शीतलहर चल रही है, सोमवार को कई दिनों के बाद दिल्ली में धूप देखने को मिली, जिससे लोगों को ठंड से हल्की राहत महसूस हुई। लेकिन यह राहत सिर्फ कुछ समय के लिए है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कड़ाके की सर्दियों के दिन बाकी है और ठंड की वापसी के आसार बने हुए हैं। दिल्ली और नोएडा में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आज सुबह शीतलहर के साथ ही कुछ इलाकों में घना कोहरा भी देखने को मिला।
आज मौसम का मिजाज
सोमवार को दिल्ली में हल्की धूप के दर्शन हुए थे। इस दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियम और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आज के तापमान की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तामपमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बुधवार 24 जनवरी को कोहरा कम रह सकता है और आसमान साफ रहेगा। वहीं 25 से 28 जनवरी तक आसमान में हल्के बादल दिख सकते हैं।
दिल्ली में प्रदूषण
दिल्ली के लोग शीतलहर और कोहरे के साथ ही प्रदूषण की मार भी झेल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दस दिनों में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब बना रह सकता है। 23 से 25 जनवरी तक यहां की हवा बेहद खराब रहने वाली है। राजधानी में सोमवार को एक्यूआई 333 दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली की 25 जगहों की हवा बेहद खराब रही। इसके अलावा तीन जगहों पर प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।
दिल्ली, दिल्ली न्यूज, दिल्ली सिटी न्यूज, दिल्ली ठंड, दिल्ली मौसम न्यूज, Delhi, Delhi News, Delhi City News, Delhi Weather Update, Delhi Weather Forecast, Delhi Cold, Delhi Weather News, Meteorological Department, Delhi cold orange alert
Delhi, Delhi News, Delhi City News, Delhi Weather Update, Delhi Weather Forecast,
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
