दिल्ली

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, दिल्ली में इस दिन बंद रहेगी रिजर्वेशन सेवा; देखें अपडेट

दिल्ली में 18 अप्रैल की मध्यरात्रि को पीआरएस सेवा बंद रहेगी। पीआरएस बंद होने की वजह से यात्री टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। इसको लेकर रेलवे ने अपडेट दिया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Delhi News: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और ट्रेन से कहीं सफर करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी सूचना है। रेलवे ने बताया है कि 18 अप्रैल आधी रात को सभी पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) सेवा बंद रहेगी। इसके तहत टिकट रिजर्वेशन, टिकट कैंसिलेशन, चार्टिंग, पीआरएस पूछताछ और ईडीआर सेवा बंद रहेंगी।

18 अप्रैल को बंद रहेगी पीआरएस सेवा

रेलवे ने लोगों को सूचित करते हुए बताया कि 18 अप्रैल की रात को सवा 12 बजे से सवा एक बजे (एक घंटे के लिए) तक ये सारी सुविधाएं बंद रहेंगी। इस अवधि के दौरान यात्री किसी प्रकार की ऑनलाइन सेवा का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इसलिए अगर आपको कहीं जाने के लिए टिकट रिजर्वेशन करना है तो 18 अप्रैल की आधी रात से पहले ही कर लें, नहीं तो सवा एक बजे के बाद ही सेवा शुरू हो पाएंगी।

पहले बुक करा लें टिकट

बता दें कि देश के पांच शहरों में पीआरएस सेवा ऑपरेट होते हैं, तभी आप इन सर्विसेज का लाभ उठाते हैं। अब ऐसे में दिल्ली में पीआरएस सेवा बंद होने की वजह से टिकट बुकिंग में समस्या उत्पन्न होगी। ऐसे में आप 18 अप्रैल की मध्य रात्रि से पहले ही टिकट बुक करा लें, अन्यथा 18 अप्रैल की मध्यरात्रि को एक घंटे के लिए इन सेवा का उपयोग नहीं कर सकेंगे।

इससे पहले बीते शनिवार को भी कुछ घंटों के लिए दिल्ली पीआरएस सेवा बंद हुई थी। उस दौरान भी यात्रियों को पहले ही कहा गया था कि टिकट बुकिंग या कैंसिलेशन संबंधी सभी सेवाएं बंद रहेंगी। अब ऐसे में आप भी पहले ही टिकट बुक करा लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान