बिजनेस

Bullet Train: अब भारत में बनेगी बुलेट ट्रेन ! 250 किलोमीटर की रफ्तार पर दिखेगा मेक इन इंडिया का जलवा

Bullet Train: भारत में 250 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की स्पीड वाली स्वदेशी बुलेट ट्रेन बनाने का काम शुरू हो गया है। यह ट्रेन भारतीय रेलवे नेटवर्क पर इस समय चल रही सभी ट्रेनों को स्पीड के मामले में पीछे छोड़ देगी।

Image

भारत में बनेगी बुलेट ट्रेन

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में बन रही बुलेट ट्रेन
  • वंदे भारत स्टाइल की होंगी ट्रेन
  • 250 किमी से अधिक होगी रफ्तार

Bullet Train: भारत ने 250 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की स्पीड वाली स्वदेशी बुलेट ट्रेन बनाने का काम शुरू कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह ट्रेन भारतीय रेलवे नेटवर्क पर इस समय चल रही सभी ट्रेनों को स्पीड के मामले में पीछे छोड़ देगी। इस बुलेट ट्रेन को वंदे भारत प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है जिसकी पहले से ही अधिकतम रफ्तार 220 किमी प्रति घंटे की है। इस हाई-स्पीड ट्रेन का डिज़ाइन चेन्नई में स्थित भारतीय रेलवे की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में डेवलप किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -

किसे माना जाता है हाई स्पीड ट्रेन

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक स्वदेशी बुलेट ट्रेन बनाने की प्रोसेस शुरू हो चुकी है। वैश्विक स्तर पर 250 किमी प्रति घंटे से अधिक की स्पीड वाली ट्रेन को हाई-स्पीड ट्रेन माना जाता है। इनमें फ्रेंच टीजीवी और जापान की शिंकानसेन शामिल हैं।

जापानी तकनीक पर निर्भर है भारत

मौजूदा समय में भारत बुलेट ट्रेनों के लिए जापानी तकनीक पर निर्भर है, जिसके जरिए अहमदाबाद से मुंबई लाइन पर बुलेट ट्रेन चलेगी। इसकी तैयारियां चल रही हैं। शिंकानसेन ई5 सीरीज की बुलेट ट्रेनें, जिन्हें भारत मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर चलाने की योजना है, 320 किमी प्रति घंटे तक की गति तक पहुंच सकती हैं।

ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने पर फोकस

अधिकारी के अनुसार अब तक प्राइमरी फोकस भारतीय रेलवे ट्रेनों की गति बढ़ाने पर रहा है। नए वेरिएंट की वंदे भारत ट्रेनें अब 52 सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं, जबकि मौजूदा बुलेट ट्रेनें 54 सेकंड में ऐसा करती हैं।

कहां चलेंगी बुलेट ट्रेन

वंदे भारत ट्रेनों, जो भारत में बनी हैं, को ICF ने बनाया है। भारत में बनने वाली बुलेट ट्रेनें हाल ही में घोषित उत्तर, दक्षिण और पूर्व कॉरिडोर पर चलेंगी। अधिकारी के अनुसार नए कॉरिडोर में भारतीय तकनीक और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग का ज्यादा उपयोग किया जाएगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article