दिल्ली

Delhi: अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए फिर चला ऑपरेशन 'कवच', 1000 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर ऑपरेशन कवच शुरू करते हुए 1000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। यह अभियान मंगलवार रात को शुरू किया गया, जो 24 घंटे से भी ज्यादा समय तक चला। कवच अभियान दिल्ली पुलिस द्वारा समय-समय पर चलाया जाता है। इसके तहत अलग-अलग क्षेत्रों अपराधियों और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

Image

दिल्ली पुलिस का कवच अभियान (सांकेतिक फोटो)

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने अभियान ‘कवच’ का एक और दौर शुरू किया है। इसके तहत करीब 1000 लोगों को हिरासत में लिया गया है।इन लोगों को शहर भर में अवैध हथियार रखने, चोरी, मादक पदार्थ और अवैध शराब तस्करी की गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

क्या है ऑपरेशन कवच

‘कवच’ एक ऐसा अभियान है, जिसे दिल्ली पुलिस समय-समय पर अपने क्षेत्रों में अपराधियों और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए चलाती है। यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा विशेष प्रकोष्ठ और अपराध शाखा के समन्वय से की जाती है।

मंगलवार रात से शुरू किया गया अभियान

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘यह अभियान मंगलवार रात को शुरू किया गया और 24 घंटे से अधिक समय तक चला। कई जिलों से आंकड़े एकत्र किया जा रहे है, जिसमें कुछ समय लग सकता है। लेकिन, शहर भर में कई अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।’’ अधिकारी ने कहा कि इस संख्या में और वृद्धि हो सकती है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article