देहरादून : बद्रीनाथ मंदिर के दान-चढ़ावे में हुए कथित घोटाले के मामले में पुलिस की एसआईटी (SIT) ने बड़ी कार्रवाई की है। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के पूर्व टेंपल अधिकारी राजेंद्र सिंह चौहान को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी राजेंद्र सिंह चौहान के रिटायरमेंट के महज 18 दिन बाद यह कार्रवाई हुई है। एसआईटी के अनुसार, चौहान को मंदिर के गणना कक्ष (Counting Room) से नकदी निकालते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद किया गया था। इस फुटेज के सामने आने के बाद एसआईटी ने उन्हें हिरासत में लिया और करीब चार घंटे तक गहन पूछताछ की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें - 'वीआईपी हो या आम आदमी, सबके लिए एक ही कानून', बद्रीनाथ चंदा चोरी मामले में संतों ने खोला मोर्चा
आरोपी को आज स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। इस गिरफ्तारी ने मंदिर समिति में चल रही वित्तीय गड़बड़ियों के बड़े रैकेट की ओर इशारा किया है, जिसके बाद प्रशासन और सख्त रुख अपना रहा है।
