लखनऊ

Lucknow: ATS की महिलाकर्मी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़, बीच-बचाव करने आए पति को भी पीटा

लखनऊ के कृष्णानगर में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) में तैनात महिलाकर्मी से दबंगों ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। बीच-बचाव करने आए पति को भी दबंगों ने पीटा। इस दौरान दोनों को चोट भी आई। दबंगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने बताया कि आरोपी दूसरी बार उनके साथ ऐसा कर रहे हैं।

Image

महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़

Lucknow News: लखनऊ में ATS की महिलाकर्मी के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। महिला का आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर उसे गलत तरीके से छुआ और कपड़े भी फाड़ दिए। इस दौरान बचाव करने आए महिला के पति के साथ भी दबंगों ने मारपीट की। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर कृष्णानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

दरवाजे पर गाली-गलौज कर रहा था आरोपी

पीड़ित महिलाकर्मी लखनऊ के कृष्णानगर में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) में तैनात हैं। उनके पति भी एटीएस में ही तैनात है। महिला ने एफआईआर में बताया कि उनके घर के पास अंकित यादव की दुकान है। सोमवार शाम करीब 8 बजे अंकित अपने 4-5 साथियों के साथ अचानक उनके दरवाजे पर गालियां देने लगा। महिला के पति द्वारा विरोध करने पर सब लोग घर में घुस आए और छेड़खानी करने लगे। बीच-बचाव करने आए पति के साथ ही इन लोगों ने मारपीट की। इस दौरान दोनों पति-पत्नी को काफी चोट भी आई है।

आरोपियों ने दूसरी बार की ऐसी हरकत

जब मोहल्लेवालों ने इन्हें घर से बाहर निकाला तो अंकित यादव अपने साथियों के साथ मिलकर घर के बाहर बैठ गया। जब इन्होंने 112 डायल करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने इन्हें जान से मारने की धमकी दी। ये लोग घर के बाहर बैठ कर भी धमकी देते रहे कि तुम लोगों को मार डालूंगा। महिला ने बताया कि अंकित पहले भी उनके साथ ऐसा कर चुका है। अंकित यादव के नाम से पहले भी कृष्णानगर और सरोजनीनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। कृष्णानगर पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article