दिल्ली

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले तीन साइबर अपराधियों को राजस्थान और दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इन तीनों एक सप्ताह के भीतर अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने के लिए पूछताछ कर रही है।

Image

दिल्ली में डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार (फोटो - Canva)

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में साइबर अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां ऑनलाइन निवेश और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी धोखाधड़ी के जरिए लोगों को ठगने में कथित तौर पर शामिल तीन लोगों को दिल्ली और राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान राजस्थान के टोंक निवासी दीपक वर्मा (20), सीकर निवासी कानून के छात्र सुरेंद्र कुमार डूडी और हरियाणा के सिरसा निवासी वेल्डर राजवीर के रूप में हुई है। राजवीर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

डिजिटल अरेस्ट कर धोखाधड़ी करने वाले तीन गिरफ्तार

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "वर्मा और राजवीर ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी में शामिल थे जबकि सुरेंद्र पर ‘डिजिटल अरेस्ट’ में शामिल एक गिरोह का हिस्सा होने का आरोप है।" पुलिस के अनुसार, द्वारका में साइबर धोखाधड़ी के कई मामले सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर टीम ने राजस्थान और दिल्ली में आरोपियों का पता लगाया। पुलिस के मुताबिक, "टीम ने कई जगहों पर छापेमारी की और एक सप्ताह के भीतर अलग-अलग जगहों से आरोपियों को गिरफ्तार किया।"

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि कॉलेज छात्र वर्मा को बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराने के लिए पैसे दिए गए थे, जबकि सुरेंद्र को उसके एक चचेरे भाई ने कथित तौर पर शामिल किया था। पुलिस के मुताबिक, राजवीर ने एक दोस्त के कहने पर अपनी कंपनी के नाम से एक चालू खाता खोला था, जिसका इस्तेमाल धोखाधड़ी के पैसे को इधर-उधर करने के लिए किया गया था। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करते हुए मामले की आगे जांच की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article