दिल्ली

फर्जी पैरा कमांडो लेफ्टिनेंट गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर युवती से ठगे 70 हज़ार रुपए

दिल्ली पुलिस की शाहदरा जिले के थाना फर्श बाजार टीम ने एक ऐसे युवक को पकड़ा है जो खुद को भारतीय सेना का पैरा कमांडो लेफ्टिनेंट बताकर लोगों को धोखा दे रहा था।

Image

फर्जी पैरा कमांडो लेफ्टिनेंट गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर युवती से ठगे 70 हज़ार रुपए

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की शाहदरा जिले के थाना फर्श बाजार टीम ने एक ऐसे युवक को पकड़ा है जो खुद को भारतीय सेना का पैरा कमांडो लेफ्टिनेंट बताकर लोगों को धोखा दे रहा था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर एक युवती से करीब ₹70 हज़ार ठग लिए। पुलिस ने आरोपी के पास से आर्मी की वर्दी और फर्जी पहचान पत्र भी बरामद किए हैं।

1 सितंबर को फर्श बाजार निवासी 28 वर्षीय युवती दामिनी ने पुलिस को PCR कॉल कर बताया कि एक युवक खुद को आर्मी ऑफिसर बताकर उससे शादी करने की बात कर रहा है और अब तक उससे ₹70 हज़ार वसूल चुका है। पुलिस तुरंत हरकत में आई और जांच शुरू की।

सामने आया सच

जांच में पता चला कि दामिनी नोएडा में मेडिकल स्टोर चलाती हैं। उनकी मुलाकात आरोपी दीपांशु (23 वर्ष), निवासी संजीव नगर, कानपुर से एक रिश्तेदारी में हुई थी। वहीं उसने खुद को "भारतीय सेना के पैरा कमांडो लेफ्टिनेंट" के तौर पर पेश किया। वह कई बार आर्मी की वर्दी पहनकर भी दामिनी से मिलने आया।

धीरे-धीरे उसने पैसों की ज़रूरत का बहाना बनाकर दामिनी से करीब 70 हज़ार रुपये ले लिए। जब युवती को शक हुआ तो उसने 1 सितंबर को पुलिस को कॉल कर बुलाया और पूरा सच सामने आ गया।

फर्जी आईडी कार्ड के जरिए आरोपी ने किया गुमराह

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के पिता सेना में हवलदार रह चुके हैं। दीपांशु ने NDA परीक्षा दी थी लेकिन पास नहीं हो पाया। परिवार को सच बताने की हिम्मत न जुटा पाने पर उसने झूठ बोला कि वह चयनित हो गया है। यहां तक कि इंटरनेट से NDA की चयन सूची डाउनलोड कर अपने माता-पिता को भी दिखा दी। इसके बाद उसने आर्मी की नकली वर्दी और फर्जी आईडी कार्ड बनवाया और दूसरों को भी गुमराह करने लगा।

पुलिस ने आरोपी के पास से आर्मी लेफ्टिनेंट की वर्दी, फर्जी आर्मी आईडी कार्ड, मोबाइल फोन जिसमें फर्जी तस्वीरें और दस्तावेज़ बरामद किये हैं। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article