दिल्ली

Delhi Crime: पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने ली युवक की जान, चाकू से उतारा मौत के घाट, बिहार से आरोपी गिरफ्तार

पश्चिमी दिल्ली के कीर्तिनगर थाना पुलिस ने नौशाद हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समीर को बिहार से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि समीर ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध के संदेह में नौशाद की जान ली थी।

Image

पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने ली युवक की जान (फोटो- टाइम्स नाऊ नवभारत)

दिल्ली के कीर्तिनगर थाना पुलिस ने नौशाद हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने एक शक के कारण हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के साथ हत्या के लिए उपयोग किए गए हथियार को भी जब्त कर लिया है।

किस वजह से आरोपी ने दिया हत्या को अंजाम

पुलिस अधिकारी ने आरोपी की पहचान समीर के रूप में की है। समीर ने नौशाद नामक युवक की चाकू मारकर हत्या की थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने नौशाद की हत्या एक शक के चलते की। आरोपी समीर को शक था कि नौशाद का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। इसी बात से गुस्साए समीर ने नौसाद की जान ले ली।

शक बना मौत की वजह

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नौशाद (19 वर्ष) पर चाकू से वार किया। पुलिस ने बताया की गंभीर रूप से घायल नौशाद को डीडीयू अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने समीर को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया।

आरोपी ने कबूला अपना गुनाह

गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में आरोपी समीर ने अपना गुनहा कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया की घटना की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बचने के लिए बिहार के भाग गया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए। आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें इंस्पेक्टर संजीव और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने उसकी लोकेशन का पता लगाया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को उसके मामा के घर से पकड़ा गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article