दिल्ली

Delhi-NCR Weather Today: भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट, इस दिन होगी राहत की बारिश; जानें कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में तापमान 45 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। भीषण गर्म और लू को देखते हुए मौसम विभाग ने लू का रेड अलर्ट जारी किया है। आने वाले कुछ दिनों में बारिश की संभावना भी जताई गई है।

Image

भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आसमान से आग बरस रही है। तापमान तेजी से बढ़ रहा है। लू है की रूकने के नाम ही नहीं ले रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में लू का दूसरा स्पैल शुरू हो गया है। बढ़ते तापमान के साथ रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है। गुरुवार को हवाओं के बाद तापमान गिरकर 41 डिग्री पहुंचा था। लेकिन अब एक बार फिर तापमान बढ़कर 45-47 तक पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार, दिल्ली के लोगों के लिए आने वाले चार दिन और भारी होने वाले हैं। लोग झुलसा देने वाली गर्मी से परेशान होने लगे हैं। लेकिन अब, उनकी इस परेशानी को कम करने लिए राहत की बारिश जो दस्तक देने को तैयार है। आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश होने के पूर्वानुमान लगाया है। इस बीच आइए जानें कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

दिल्ली में तापमान

दिल्ली में अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। यहां कई इलाकों में अधिकतम तापमान बढ़कर 48 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 तक चल गया है। बता दें कि दिल्ली के नजफगढ़ और मंगेशपुर का अधिकतम तापमान 48 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सफदरजंग में 45.4 डिग्री, नरेला, पालाम और रिज में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

एनसीआर में तापमान

एनसीआर के तापमान की बात करें तो फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 47 डिग्री है तो वहीं गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस है। गौतमबुद्ध नगर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस है और गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

दिल्ली में बारिश के अनुमान

दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए जल्द बारिश दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 31 मई को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। उसके साथ तेज हवाओं के चलने की भी उम्मीद जताई जा रही है। तेज हवाओं और बारिश के बाद दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। कुछ दिन की राहत के बाद दिल्ली के लोगों को जून में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article