दिल्ली

Delhi NCR Weather Today: बादलों की आंख मिचौली और बारिश की बौछार, जानें कैसा रहेगा दिल्ली-NCR में मौसम का हाल

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली में आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है। वही नोएडा और गाजियाबाद का मौसम साफ बना हुआ है।

Image

दिल्ली एनसीआर में आज का मौसम

Photo : iStock

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ती जा रही है। शनिवार को दिल्ली का पारा 34 के पार चला गया था। गर्मी के सीजन की शुरुआत के बाद शनिवार अभी तक का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर का पारा 36 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। बढ़ती गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम बदलने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा मौसम विभाग ने आज घने बादल छाए रहने और तेज हवाओं के चलने की भी संभावना जताई है। इससे शहर का मौसम एक बार फिर खुशनुमा हो जाएगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

दिल्ली में बारिश के आसार

होली से पहले दिल्ली का मौसम फिर बदलने लगा है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। दिन में तेज हवाएं चल सकती है और अब, बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है। आसमान में बादल छाए होने के कारण दिल्ली के तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आने की भी उम्मीद है। हालांकि इसका अधिक असर देखने को नहीं मिलेगा। आईएमडी (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस है।

एनसीआर में मौसम का हाल

एनसीआर क्षेत्रों की बात करें तो नोएडा में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस है। आने वाले दिनों में गाजियाबाद में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 28 और 29 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है। गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस है। यहां आज गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। गुरुग्राम की तरह ही फरीदाबाद का भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 17 और 32 डिग्री है। यहां भी गरज के साथ बारिश की बौछार होने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article