Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में मौसम फिर बदलने लगा है। दो दिन की बारिश के बाद आज मौसम साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले दो दिन दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चली है, जिसके कारण शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह-शाम के समय फिर ठंड महसूस की जाने लगी है। दिल्ली एनसीआर का मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में मौसम अब साफ रहेगा। आइए आपको बताएं आज दिनभर कैसा रहेगा मौसम का हाल...
दिल्ली में मौसम का हाल (Delhi Aaj Ka Mausam)
पिछले दो दिनों से दिल्ली में झमाझम बारिश हुई। रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ, ओलावृष्टि और हवाओं भी चली है। हवाएं चलने से और बारिश के कारण दिल्ली की हवा और साफ हो गई है। दिल्ली का एक्यूआई 126 दर्ज किया गया है। आगामी दिनों में दिल्ली का मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है। तापमान की बात करें तो आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया है। धूप निकलने से तापमान के बढ़ने की संभावना है। धूप की तपिश से शहर का पारा बढ़ना शुरू होगा। दोपहर तक तापमान बढ़कर 22 से 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
एनसीआर में मौसम के हाल (NCR Aaj Ka Mausam)
दिल्ली से लगे नोएडा (Noida) और गाजियाबाद (Ghaziabad) में भी आज मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया गया है। शहर में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। लेकिन सुबह की शुरुआत नोएडा और गाजियाबाद में हल्की धुंध के साथ हुई है। दोनों शहरों में रविवार को तेज बारिश हुई थी। 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की गति से सर्द हवाएं भी चली थी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज नोएडा का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री रह सकता है। गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री रह सकता है। वहीं फरीदाबाद और गुरुग्राम की बात करें तो दोनों शहरों का मौसम साफ है। गुरुग्राम (Gurugram) का अधिकतम तापमान 23 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहेगा। फरीदाबाद (Faridabad) का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
