Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में तेज गर्मी पड़ने की शुरुआत हो चुकी है। बीते कई दिनों से तेज गर्मी के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। लेकिन तेज हवाओं के चलने से यहां का मौसम खुशनुमा हो गया है। सोमवार को भी तेज हवाओं के चलते दिन के समय में लोगों को गर्मी से राहत मिली। अप्रैल की शुरुआत सुहावने मौसम से होने के साथ ही अब पहले हफ्ते में ही बारिश भी दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 3 अप्रैल को बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इस दौरान घने बादल भी छाए रहेंगे। हालांकि इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी जारी रहेगी और फिर से गर्मी बढ़ने लगेगी। वहीं 4 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन बादल इस दिन भी छाए रहेंगे।
दिल्ली में आज मौसम का हाल
दिल्ली में सोमवार की सुबह खुशनुमा मौसम के साथ हुई। जिसके बाद दोपहर में समय बढ़ने के साथ ही धूप में तेजी आई। हालांकि तेज हवाओं के चलने के कारण इस दिन तापमान में कमी देखने को मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री दर्ज हुआ। इस दिन हवा में नमी का स्तर 30 से 90 फीसदी रहा। आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मंगलवार को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम
नोएडा में आज तेज हवाओं के चलते की संभावना है, आज यहां का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है। नोएडा में भी 3 अप्रैल को बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। गाजियाबाद में भी मौसम का ऐसा ही हाल रहने वाला है। यहां आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है। वहीं फरीदाबाद और गुरुग्राम में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। इन शहरों में भी आज तेज हवाओं के चलने के आसार हैं। जिसकी रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटा रह सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
