लखनऊ

UP Weather Forecast: कानपुर में 40 डिग्री पहुंचा पारा, आज तेज हवाएं चलने के आसार, जानें यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल

UP Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में आज आसमान साफ रहने वाला है। आज 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

Image

आज यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में मौसम तेज गर्मी की ओर लगातार बढ़ रहा है। यहां दिन के साथ ही रात के तापमान में भी लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं दिन में चिलचिलाती धूप निकलने से लोग अभी से गर्मी से परेशान हो रहे हैं। यूपी में मार्च का आखिरी दिन गर्म हवाओं के थपेड़ों के एहसास के साथ बीता। आज भी प्रदेश में तेज हवाएं चलने वाली हैं। सोमवार को 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वैसे तो यूपी के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2-3 दिनों में यहां के तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं।

आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम

यूपी के कई इलाकों में रविवार को गर्म हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में भी तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज हुआ। आज यहां का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

कानपुर रहा सबसे गर्म

रविवार को यूपी में सबसे गर्म दिन कानपुर में रहा। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रयागराज में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रहा। इसके अलावा आगरा, वाराणसी, सुल्तानपुर, फुरसतगंज में अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया है। यूपी में कई ऐसे इलाके भी हैं, जहां का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे ही दर्ज हुआ है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article