दिल्ली

Delhi-NCR ka Mausam 12-July-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का ट्रिपल अटैक, बारिश-धूप और उमस करेगी परेशान

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा 12-July-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवाओं के साथ झमाझम बदरा बरसेंगे। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा। आगामी दिनों में भी मौसम की ऐसी ही चाल देखे को मिलेगी।

Image

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का ट्रिपल अटैक (फोटो - टाइम्स नाऊ नवभारत)

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा 12-July-2025: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश के बाद से मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से निवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। लेकिन फिर सूरज की तपिश और नमी के कारण बढ़ी उमस से लोगों को पसीना-पसीना होते देखा गया। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में भी शहर का ऐसा ही मिला जुला मौसम बना रहेगा। यहां बारिश भी होगी, धूप भी खिली रहेगी और उमस का सामना भी करना पडे़गा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

दिल्ली में मौसम का हाल

बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार दोपहर से ही रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। देर रात भी कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश का असर शहर के तापमान पर भी देखने को मिला। बीते दिनों 35-36 डिग्री पहुंचा तापमान आज गिरकर 33 तक आ गया है। इस बीच मौसम विभाग द्वारा दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं के साथ शहर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं कई इलाकों में बूंदाबांदी के बाद उमस और बढ़ेगी और गर्मी से लोग परेशान नजर आएंगे।

एनसीआर में मौसम का हाल

राजधानी से सटे फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद और नोएडा में भी मौसम की चाल ऐसी ही नजर आ रही है। लोग बारिश, धूप और उमस का ट्रिपल अटैक झेल रहे हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज भी इन सभी शहरों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। एनसीआर के कई इलाकों में अभी भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में 25 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग की मानें तो सुबह के समय कई इलाकों में अच्छी बारिश होगी और उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। दिन भर बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और धूप खिली रहने के साथ उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article