दिल्ली

Delhi News: केजरीवाल सरकार ने बढ़ाया विधायकों का विकास निधि फंड, विकास कामों के लिए सालाना मिलेंगे 7 करोड़

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने विधायकों को मिलने वाले विकास निधि फंड की राशि को बढ़ा दिया है। अब विधायकों को उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए 7 करोड़ रुपये मिलेंगे। शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली विधानसभा में यह जानकारी दी।

Image

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बढ़ाया विधायकों का विकास निधि फंड

Photo : Twitter

Delhi News: दिल्ली में विधायकों का विकास निधि फंड 4 करोड़ से बढ़ाकर 7 करोड़ सालाना किया गया। दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली विधानसभा में बताया कि विकास निधि फंड में बढे 3 करोड़ से 70 विधानसभाओं का 210 करोड़ रुपए बैठता है। उसमें से 100 करोड़ रुपए इसी वित्त वर्ष में और बाकी बचा 110 करोड़ रुपए अगले वित्त वर्ष में जारी किया जाएगा। वही BJP विधायकों ने विधायकों का विकास निधि फंड 7 करोड़ की बजाय बढ़ाकर 10 करोड़ सालाना करने की मांग की हैं। बता दें कि, विधायक निधि विधायकों को उनके निर्वाचन क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं को पूरा करने के लिए आवंटित की जाती है।

दिल्ली सरकार ने बढ़ाई थी विधायकों की सैलरी

इससे पहले दिल्ली सरकार ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास (LAD) निधि को मंजूरी दी थी। दिल्ली में एक विधायक को वर्तमान में अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए एक वर्ष में 4 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसी साल मार्च में केजरीवाल सरकार ने विधायकों की सैलरी 66 प्रतिशत बढ़ाई थी। विधायकों को 54000 के बजाय अब 90000 रुपये प्रति माह मिल रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, 4 जुलाई 2022 को दिल्ली विधानसभा में पांच अलग-अलग विधेयक पारित कर मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों, विधानसभा अध्यक्ष के वेतन में बढ़ोतरी का प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा गया था। प्रस्ताव पर विचार करने के बाद राष्ट्रपति ने 14 फरवरी को इसे मंजूरी दे दी, जिसके बाद विधायकों की सैलरी में करीब 66 फीसदी का इजाफा हुआ था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article