दिल्ली

मालामाल हुए दिल्ली के विधायक-मंत्री, वेतन में हुई 67 फीसदी बढ़ोतरी, अब मिलेंगे इतने रुपये

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 13, 2023, 03:06 PM IST

मुख्यमंत्री, मंत्रियों, स्पीकर, डिप्टी स्पीकर और चीफ व्हिप के वेतन और भत्ते को भी 136 प्रतिशत बढ़ाकर 1,70,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। पहले 72,000 रुपये प्रति माह मिलता था।

Image

विधायकों और मंत्रियों के वेतन भत्तों में जबरदस्त बढ़ोतरी

Photo : PTI

MLA Salary Hiked in Delhi: दिल्ली में आप और बीजेपी के बीच मचे घमासान के बीच विधायकों और मंत्रियों के वेतन भत्तों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में विधायकों और मंत्रियों के वेतन और भत्तों में 66 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ है। दिल्ली के विधायकों को अब उनकी मासिक आय के रूप में 54,000 रुपये के मुकाबले 90,000 रुपये मिलेंगे।

12 साल में पहला संशोधन

12 साल में यह इस तरह का पहला संशोधन है। आखिरी बार विधायकों के वेतन और भत्ते 2011 में संशोधित किए गए थे। दिल्ली सरकार के कानून, न्याय और विधायी मामलों के विभाग द्वारा इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई है।

स्पीकर, डिप्टी स्पीकर और चीफ व्हिप का वेतन भी बढ़ा

मुख्यमंत्री, मंत्रियों, स्पीकर, डिप्टी स्पीकर और चीफ व्हिप के वेतन और भत्ते को भी 136 प्रतिशत बढ़ाकर 1,70,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है, जो पहले 72,000 रुपये प्रति माह था। सांसदों के लिए मूल वेतन 12,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रति माह और मंत्रियों के लिए 20,000 रुपये से बढ़ाकर 60,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। वेतन वृद्धि 14 फरवरी, 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति देने के बाद लागू हुई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article