Delhi Ka Mausam: भारत में मानसून ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है और इसका असर देश के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। ऐसे में दिल्ली में मौसम के क्या हालात रहने वाले हैं आइए जानते हैं।
दिल्ली-NCR में हो सकती है बारिश
उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिनों से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी लेकिन मौसम अब करवट ले सकता है। नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में आंधी और तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने 20 अगस्त से अगले 5 दिनों तक लगातार बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिल सकती है।
आज कैसा रहेगा मौसम
IMD ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए 20 अगस्त को कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई है। इससे जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम को में भी यही संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 21 से 23 अगस्त के बीच राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
कल कैसा रहेगा मौसम
कल यानी गुरुवार को भी दिल्ली का मौसम कमोबेश ऐसा ही रहने वाला है। तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा जा रहा है और आज की ही तरह तड़क गरज के साथ बारिश की भी संभावना जताई गई है। कल भी किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अगले 4-5 दिनों तक मौसम का कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।
यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब
दिल्ली में फिलहाल यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा गहराता जा रहा है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है और प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बाढ़ की आशंका के चलते दिल्ली सरकार ने बचाव और राहत कार्यों के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
