दिल्ली

प्रदूषण किंग है यह शहर, दिल्ली भी पीछे नहीं; जानें किस नंबर पर काबिज है राजधानी

Most polluted City : सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली देश के प्रदूषित शहरों की सूची में दूसरे नंबर पर है तो असम-मेघालय बॉर्डर पर स्थित बर्नीहाट प्रदूषण के मामले में टॉप पर काबिज है।

Image

भारत का सबसे प्रदूषित शहर (तस्वीर साभार-Istock)

Most polluted City in India: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से जारी मौसमी गतिविधियों के कारण प्रदूषण का स्तर कम हुआ है। शुक्रवार को हल्की बारिश के बाद अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो वर्ष के इस समय के लिए सामान्य से दो डिग्री कम है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई। वैसे दिल्ली देश का दूसरा सबसे अधिक प्रदूषित शहर माना जा रहा है। आइये जानते हैं पहले नंबर पर कौन काबिज है?

आईएमडी के आंकड़े के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग स्थित प्राथमिक मौसम केंद्र ने सुबह 8.30 बजे तक 17.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की, जबकि सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच एक मिलीमीटर अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई। अन्य निगरानी केंद्रों पर भी दिन में बारिश दर्ज की गई।

आंकड़ों के अनुसार, सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच पालम में 8.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, रिज में 2.6 मिलीमीटर और आयानगर में 1.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सापेक्षिक आर्द्रता सुबह 81 प्रतिशत और शाम को 68 प्रतिशत के बीच रही। मौसम विभाग ने शनिवार को गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है।

इस बीच, स्वतंत्र अनुसंधान संगठन ‘सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर’ (सीआरईए) के एक विश्लेषण के अनुसार, 2025 की पहली छमाही में दिल्ली भारत का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। रिपोर्ट में कहा गया है कि शहर में औसत पीएम2.5 सांद्रता 87 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। उधर, असम-मेघालय सीमा पर बसा बर्नीहाट देश के सबसे प्रदूषित शहरों में अव्वल है।

कितना प्रदूषण ठीक

सीपीसीबी के अनुसार, शुक्रवार शाम 4 बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 79 दर्ज किया गया, जो "संतोषजनक" श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article