दिल्ली

Delhi Crime: नाबालिग दोस्तों ने नौवीं के छात्र का अपहरण कर की हत्या, घरवालों से मांगी 10 लाख की फिरौती-Video

Delhi Student Murder: दिल्ली के वजीराबाद थाना इलाके से दोस्तों ने 9वीं क्लास के लड़के को अगवा कर निर्मम हत्या कर दी और मृतक के घरवालों से 10 लाख की फिरौती भी मांगी।

Image

दिल्ली में नाबालिग दोस्तों ने नौवीं के छात्र का अपहरण कर कर दी हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : ANI

Delhi Student Murder: दिल्ली के वजीराबाद इलाके में नाबालिग दोस्तों ने नौवीं के छात्र का अपहरण कर हत्या कर दी। फिर परिजनों से दस लाख रुपये फिरौती की मांग की। हालांकि पुलिस ने मंगलवार को छात्र का शव बरामद कर लिया है और तीन नाबालिग आरोपियों को दबोच लिया है।जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय वैभव परिवार सहित मिलन विहार इलाके में रहता था। वैभव के पिता विकास गर्ग पेशे से ड्राइवर हैं।

उन्होंने बताया कि उनका बेटा मुखर्जी नगर स्थित स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। वैभव रविवार को घर से खेलने के लिए गया लेकिन वापस नहीं लौटा। जब वह देर तक नहीं आया तो परिजनों ने आसपास उसकी तलाश की और जबवह नहीं मिला तो पुलिस को सोमवार को सूचना दी। इसके आधार पर अपहरण की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली गई।

10 लाख की फिरौती का आया फोन

इस बीच विकास के मोबाइल पर वैभव के मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने वैभव की जान बचाने के लिए दस लाख रुपये की मांग की। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इस फोन काल के बारे में जानकारी दे दी। इसके बाद एसीपी तिमारपुर नीरव पटेल की देखरेख में इंस्पेक्टर अमित कुमार एवं एसआई हीरालाल की टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली और टेक्निकल सर्विलांस का सहारा लिया। इसके बाद पुलिस ने तीन नाबालिगों को संदिग्ध मान कर पूछताछ की जिसके बाद हत्या की बात सामने आई।

बहलाकर लेकर ले गये और गला काट दिया

पूछताछ में मालूम हुआ कि तीनों आरोपी नाबालिग वैभव के घर के आसपास रहते थे। इन्होंने रविवार को योजना के तहत वैभव को बहला कर अपने साथ भलस्वा डेरी झील के पास जंगल में ले गये। यहीं पर नाबालिगों ने वैभव का गला काट दिया। फिर दूसरे के मोबाइल फोन से वैभव का सिम डालकर परिजनों को फोन किया। पुलिस ने नाबालिगों की निशानदेही पर मंगलवार को शव को बरामदर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस तीनों नाबालिगों से पूछताछ में जुटी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article