दिल्ली

*“बंटी-बबली की तर्ज पर ठगी का खेल खत्म: फर्जी प्रोड्यूसर-डायरेक्टर जोड़ी दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में”*

दिल्ली पुलिस ने फर्जी प्रोड्यूसर और डायरेक्टर का गिरोह पकड़ा टीवी और OTT सीरियल में ब्रेक दिलाने के नाम पर करते थे ठगीदिल्ली की महिला से 24 लाख रुपए ऐंठे स्टार प्लस व हॉटस्टार पर रोल दिलाने का झांसापुलिस को 20 से अधिक एनसीआरपी शिकायतों से लिंक मिला जम्मू-कश्मीर समेत 5 मामलों में वांटेड थे आरोपी देशभर के होटलों से ऑपरेट करते थे नेटवर्क दिल्ली, यूपी, एमपी, गुजरात, केरल और कर्नाटक में बदलते रहे ठिकाने

Image

IMG_5664.

दिल्ली पुलिस ने फिल्म ‘बंटी और बबली’ से प्रेरित एक हाई-प्रोफाइल ठगी के गिरोह का पर्दाफाश किया है। फर्जी प्रोड्यूसर और डायरेक्टर बनकर टीवी और OTT सीरियल में रोल दिलाने का झांसा देने वाले दो ठगों, तरुण शेखर शर्मा और आशा सिंह उर्फ भावना, को गिरफ्तार किया गया है।इस जोड़ी ने दिल्ली की एक महिला से स्टार प्लस और हॉटस्टार पर रोल दिलाने के नाम पर 24 लाख रुपये ठग लिए।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, 15 बैंक पासबुक/चेकबुक और 8 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। जांच में पता चला कि यह गिरोह 20 से अधिक एनसीआरपी शिकायतों से जुड़ा था और जम्मू-कश्मीर समेत 5 मामलों में वांटेड था।

प्रीमियम होटलों से चलता था ठगी का नेटवर्क

यह ठग देशभर के प्रीमियम होटलों में रुककर शानो-शौकत की जिंदगी जीते थे। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल और कर्नाटक में ये लगातार अपने ठिकाने बदलते रहते थे। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह होटलों से ही अपना ठगी का नेटवर्क ऑपरेट करता था, जिससे इनकी गतिविधियां लंबे समय तक रडार से बाहर रहीं।

ऐसे देते थे ठगी को अंजाम

आरोपी खुद को प्रोड्यूसर और डायरेक्टर बताकर लोगों को टीवी सीरियल और OTT प्लेटफॉर्म पर काम दिलाने का लालच देते थे। शिकार बनने वालों से मोटी रकम वसूलने के बाद ये फरार हो जाते थे। दिल्ली की एक महिला से 24 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

पुलिस की कार्रवाई

दिल्ली पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संभावित ठिकानों और सहयोगियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के लुभावने ऑफर्स पर भरोसा करने से पहले सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Abhishek Raj
अभिषेक राजauthor

मैं अभिषेक राज वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हूँ, मैं टाइम्स नाउ नवभारत के लिए national crime इंवेस्टिगेशन और स्पेशल स्टोरी का काम देखता हूं। इससे पहले मैं ZEE न्यूज़ में crime और इन्वेस्टीगेशन विभाग में रिपोर्टर के पद पर तैनात था. मैंने ऑपरेशन मुख्यमंत्री, ऑपरेशन धर्ममंत्रण के स्लीपर सेल, ऑपरेशन किसान आंदोलन जीवी, श्रद्धा मर्डर केस, तुनिषा शर्मा आत्महत्या केस, हिमाचल बाढ़ त्रासदी, एल्विश यादव केस आदि जैसी कई स्टोरीज़ की हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें