दिल्ली

कोई समस्या है तो सीधे CM से करें शिकायत; ये रहा मुख्यमंत्री आतिशी का फोन नंबर

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी तक अपनी कोई शिकायत पहुंचाना चाहते हैं या कोई सुझाव है तो आप उन्हें यहां बताए गए फोन नंबरों पर कॉल करके बता सकते हैं। हम मुख्यमंत्री आवास और मुख्यमंत्री ऑफिस का पता भी यहां दे रहे हैं, चाहें तो सीधे वहां भी उन्हें अपनी समस्या बता सकते हैं।

Image

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी

Photo : Twitter

क्या आप देश की राजधानी दिल्ली में रहते हैं? क्या आपको किसी भी तरह की कोई समस्या है? अगर इन प्रश्नों का उत्तर हां है तो आपका अगला प्रश्न होगा शिकायत कहां करें? वैसे तो आप पुलिस और स्थानीय प्रशासन के पास शिकायत कर सकते हैं। अगर इससे भी आपकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो आप सीधे दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को भी अपनी शिकायत दे सकते हैं। आप फोन पर भी उन्हें अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं और चाहें तो उनके ऑफिस और घर के पते पर भी सीधे शिकायत पहुंचा सकते हैं। चलिए जानते हैं CM आतिशी से किस फोन नंबर पर शिकायत कर सकते हैं और उनका पता क्या है -

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी दिल्ली के निवासियों की एक तरह से अभिभावक हैं। यहां के लोगों की समस्याएं उनकी अपनी समस्याएं हैं। मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है कि वह आपकी समस्याओं का समाधान करें। लेकिन इसके लिए पहले आपको उन तक अपनी समस्या या शिकायत पहुंचानी होगी।

मुख्यमंत्री आतिशी का फोन नंबर

मुख्यमंत्री आतिशी को आप उनके घर के फोन नंबर पर शिकायत दे सकते हैं। उनके घर का यानी मुख्यमंत्री आवास का फोन नंबर - 23994177, 23994188 ये हैं। अगर आप दिल्ली से बाहर या मोबाइल से फोन लगा रहे हैं तो फोन नंबर मिलाने से पहले दिल्ली का STD कोड 011 जरूर मिला लें।

अगर आप मुख्यमंत्री आवास की जगह मुख्यमंत्री कार्यालय में CM आतिशी तक शिकायत पहुंचाना चाहते हैं तो आपको 23392020, 23392030 ये फोन नंबर डायल करने चाहिए। अगर मोबाइल से फोन मिला रहे हैं तो इसके लिए आपको पहले दिल्ली का STD कोड 011 मिलाना होगा।

CM आतिशी के ऑफिस का एड्रेस

मुख्यमंत्री आतिशी के दफ्तर का पता 3rd लेवल, दिल्ली सचिवालय, आईपी इस्टेट, नई दिल्ली - 110002 (3rd level, Delhi Secretariat, I.P. Estate, New Delhi) है। अपॉइनमेंट लेकर आप मुख्यमंत्री से उनके दफ्तर में मिल सकते हैं।

मुख्यमंत्री के घर का पता

CM आतिशी फरियादियों से अपने आवास यानी मुख्यमंत्री आवास पर भी मिल सकती हैं। इसके लिए आपको उनके आवास बंगला नंबर - 6, फ्लैग स्टाफ रोड, सिविल लाइन्स, नई दिल्ली - 110054 (Bunglow No. 6, Flag Staff Road, Civil Lines, New Delhi) में पर जाना होगा। लेकिन ध्यान रहे कि मुख्यमंत्री आवास पर

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article