दिल्ली

Delhi Bomb Threat: दिल्ली में कई अस्पतालों और Airport को मिली बम की धमकी, मौके पर बम स्क्वाड की टीम तैनात

दिल्ली के बुराड़ी सरकारी अस्पताल, मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल, डीडीयू, जीटीबी अस्पताल और दादा देव अस्पताल में बम की धमकी वाला ईमेल मिला है। इसके साथ ही आईजीआई एयरपोर्ट को भी बम की धमकी मिली है। दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Delhi Hospital Bomb Threat: दिल्ली में रविवार को कई अस्पतालों को बम की धमकी मिली। ईमेल के जरिए बम की धमकी दी गई। दिल्ली के जिन अस्पतालों को बम की धमकी मिली है उनमें बुराड़ी सरकारी अस्पताल, मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल, दादा देव अस्पताल, डीडीयू और जीटीबी अस्पताल शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट को भी बम की धमकी भरा ईमेल मिला है।

मौके पर बम निरोधक दस्ता मौजूद

दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि अस्पतालों और आईजीआई एयरपोर्ट पर बम की धमकी मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। फायर सर्विस ने बताया कि मौके पर बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड टीम को भेजा गया और सर्च ऑपरेशन जारी है। बता दें कि कई जगहों पर बम की सूचना मिलने से लोगों में दहशत है।

स्कूलों को मिली बम की धमकी

बता दें कि हाल ही में दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी (Bomb Threat) भरा ईमेल मिला था। हालांकि, तालाशी अभियान में कुछ नहीं मिला था। दिल्ली एनसीआर के करीब सैकड़ों स्कूलों में ईमेल के जरिए बम की धमकी की सूचना दी गई थी। जिसके बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी।

लावारिस बैग मिलने से फैला था दहशत

इसके साथ ही कुछ दिनों पहले ही कनॉट प्लेस में एक लावारिस बैग दिखा था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। आशंका जताई जा रही थी कि लावारिस बैग में कुछ विस्फोटक हो सकता है, लेकिन जब इलाके को सील करके बैग की जांच की गई तो कुछ संदिग्ध कुछ भी नहीं मिला था। लावारिस बैग मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article