दिल्ली

'देखते जा हमारे अल्लाह का ऑर्डर...' दिल्ली के स्कूल को फिर से Bomb से उड़ाने की धमकी, पुलिस कमिश्नर को आया मेल

Delhi Bomb Threat: दिल्ली में एक स्कूल को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार धमकी भरा यह मेल पुलिस कमिश्नर की ऑफिशियल मेल आईडी पर आया है।

Image

दिल्ली में बम की अफवाह

Photo : ANI

Delhi Bomb Threat : दिल्ली में गुरुवार को एक बार फिर हड़कंप मचाने वाला मेल आया। फिर से एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी भरा मेल पुलिस कमिश्नर की ऑफिशियल मेल आईडी पर आया। इसको ट्रैक किया जा रहा है। इससे पहले बुधवार को दिल्ली एनसीआर के 100 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि, जांच के दौरान किसी प्रकार की विस्फोटक सामाग्री बरामद नहीं की गई थी। सिर्फ दहशत फैलाने के लिए किसी शख्स ने साजिश रची थी।

यह नया मेला इस बार सीधे स्कूल को नहीं बल्कि, दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा की ऑफिशियल मेल आईडी पर आया है। आजतक की खबर के मुताबिक, धमकी के बाद पुलिस ने तत्काल जांच की, जिसमें यह एक हॉक्स कॉल निकली। यह मेल 2 मई को सुबह 10 बजे किया गया था। हालांकि, इसकी जानकारी बाहर आने में देर लगी है।

मेल में दहशतगर्द ने लिखी ये डरावनी बात

यह धमकी भरा यह मेल सिराज नाम की आईडी से किया गया था, जिसमें लिखा था कि 'ठीक 2 बजकर 18 मिनट पर नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास स्कूल में बम ब्लास्ट होगा। उसने आगे लिखा-'देखते जा हमारे अल्लाह का ऑर्डर' है। मेल आते ही पुलिस हरकत में आ गई और स्कूल को चेक करवाया। फिर से जांच में पुलिस के हाथ ऐसी को सामाग्री नहीं लगी और इस मेल को फर्जी करार दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, यह किसी सिरफिरे की करतूत लगती है।

100 से अधिक स्कूलों में आया था मेल

इसी बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के 100 से अधित स्कूलों को बम से उड़ाने की अफवाह भरा ईमेल भेजा गया था। इसके लिए अपराधियों ने एक रशियन ईमेल सर्विस का इस्तेमाल किया था। यह सर्विस यूजर्स को गुमनाम रहने और अवैध गतिविधियों को छिपाने में मदद करती है। ईमेल मिलने के बाद से ही पुलिस ने सभी स्कूलों में जाकर सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस डॉग और बम स्क्वॉड के साथ स्कूलों में पहुंची और सघनता से जांच की। बाद में खुलासा हुआ कि धमकी भरा ईमेल फर्जी था। पुलिस ने परिजनों से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

पिछली बार इन स्कूलों को दी गई थी धमकी

  • मदर मैरी स्कूल, मयूर विहार
  • सेंट थॉमस गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, छावला
  • संस्कृति स्कूल, चाणक्यपुरी
  • आर्मी पब्लिक स्कूल, डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल
  • आरके पुरम, ईस्ट ऑफ कैलाश, वसंत विहार, द्वारका, नोएडा में डीपीएस स्कूल
  • द्वारका में जी डी गोयनका
  • DAV श्रेष्ठ विहार
  • एमिटी स्कूल - पुष्प विहार
  • एवरग्रीन पब्लिक स्कूल , बाबा हरिदास नगर
  • सचदेवा ग्लोबल स्कूल , द्वारका
  • जीडी गोयनका, सरिता विहार
  • डीपीएस द्वारका
  • डीपीएस वसंत कुंज
  • डीएवी दक्षिण- पश्चिम दिल्ली
  • डीपीएस नोएडा
  • ग्रेटर नोएडा डीपीएस
  • संस्कृति स्कूल
  • एमिटी पुष्पविहार
  • मदर मैरी मयूर विहार
  • फादर एगन्ल
  • सचदेवा ग्लोबल स्कूल
  • प्रूडेंस स्कूल द्वारका
  • प्रूडेंस स्कूल अशोक विहार
  • डीएवी स्कूल , विकासपुरी
  • गुरु हरकिशन स्कूल, हरी नगर
  • सलवान जूनियर स्कूल, नारायणा
  • St. Mark's जनकपुरी
  • SL सूरी डीएवी स्कूल

पिछली बार बड़े स्तर पर अफरा-तफरी मच गई थी और कक्षाओं में पढ़ाई रोक दी गई थी। कई घबराए हुए अभिभावक अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूलों की ओर दौड़ पड़े। कुछ स्कूलों के प्राचार्यों ने बताया कि कई स्कूल गुरुवार को सामान्य स्थिति में खुले, लेकिन उन स्कूलों में भी उपस्थिति प्रभावित हुई है जहां ये धमकी भरे मिले नहीं गए थे। कहीं-कहीं ऑनलाइन क्लास भी ली गई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article