दिल्ली

Delhi News: दिल्ली एम्स 22 जनवरी दोपहर 2.30 बजे तक रहेगा बंद , राम मनोहर लोहिया अस्पताल ने भी की छुट्टी की घोषणा

Delhi News: दिल्ली एम्स ने 20 जनवरी को घोषणा की कि वह अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के लिए 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेगा।

Image

दिल्ली एम्स भी 22 जनवरी को आधे दिन के लिए रहेगा बंद

Photo : Times Now Digital

Delhi News: दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने 20 जनवरी को घोषणा की कि वह अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के लिए 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेगा। बता दें अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर केंद्र और कई राज्यों की सरकार की ओर से आधे दिन के अवकाश का ऐलान किया गया है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली स्थित एम्स ने अधिकारियों और मेडिकल विभागों के एचओडी, ब्रांच ऑफिस, सभी यूनिट के कर्मचारी और उनके अधीन आने वाले स्टॉफ को भी आधे दिन की छुट्टी दी है। हालांकि एम्स में इमरजेंसी और क्रिटिकल सेवाएं इस दौरान चालू रहेंगी।

बता दें इससे पहले केंद्र सरकार ने गुरुवार को अपने सभी कर्मचारियों के लिए सोमवार को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया था. इसके बाद से कई राज्यों और संस्थानों ने अपने यहां अवकाश का ऐलान कर दिया। राजधानी में दिल्ली सरकार के ऑफिस भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।

22 जनवरी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भी रहेगी आधे दिन की छुट्टी

राम मनोहर लोहिया अस्पताल, दिल्ली में अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर 22 जनवरी 2024 को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन की छुट्टी रहेगी।

हालांकि, सभी आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी; ओपीडी पंजीकरण काउंटर दोपहर 1:30 बजे खुलेंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article