एक बंगला बने न्यारा, रहे कुनबा जिसमें सारा... बंगले का सपना तो नहीं, लेकिन दिल्ली में एक फ्लैट का सपना हर किसी का होता है। दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी DDA के प्लैट मिलना तो बड़ी किस्मत की बात मानी जाती थी। लेकिन जैसे-जैसे नोएडा (Noida), गाजियाबाद (Ghaziabad), फरीदाबाद (Faridabad) और गुरुग्राम (Gurugram) में विकास हुआ, वैसे-वैसे यहां पर प्राइवेट बिल्डर्स के फ्लैट्स की तरफ लोगों का रुझान बढ़ने लगा। इसके बावजूद दिल्ली में DDA के फ्लैटों के लिए क्रेज कम नहीं हुआ। आज भी लोग DDA का फ्लैट खरीदने का सपना देखते हैं। अगर आपका भी ये सपना है तो यह सपना जल्द पूरा हो सकता है। चलिए जानते हैं कैसे आप DDA का फ्लैट खरीदने का अपना सपना सच कर सकते हैं -
आपने देखा होगा कि आज भी जब दिल्ली में DDA फ्लैट की कोई स्कीम आती है तो लोग उसके लिए पूरी ताकत झौंक देते हैं। DDA फ्लैट को लेकर अच्छी बात यह है कि यह बहुत ही स्पेशियस होते हैं और DDA केंद्र सरकार के संरक्षण में काम करती है। इस तरह से यहां किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका कम हो जाती है। इसके अलावा डीडीए के फ्लैट में तमाम सुविधाओं के साथ ही यह किफायती रेट पर मिल जाते हैं।
यहां उपलब्ध हैं फ्लैट
अगर आप भी दिल्ली में डीडीए के फ्लैट लेने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस-1, मयूर विहार फेस-2 (DDA Flat in Mayur Vihar), विवेक विहार (DDA Flat in Vivek Vihar), दिलशाद गार्डन (DDA Flat in Dilshad Garden) के साथ ही पश्चिमी दिल्ली के द्वारका (DDA Flat in Dwarka), पश्चिम विहार (DDA Flat in Pashchim Vihar), लोकनायकपुरम (DDA Flat in Loknayakpuram), मंगोलपुरी (DDA Flat in Mangolpuri) और उत्तरी दिल्ली के रोहिणी (DDA Flat in Rohini), अशोक विहार (DDA Flat in Ashok Vihar) में रिसेल के लिए उपलब्ध हैं। दक्षिण दिल्ली के सरिता विहार (DDA Flat in Sarita Vihar), हौज खाज (DDA Flat in Hauz Khas) जैसी जगहों पर भी फ्लैट रीसेल के लिए उपलब्ध हैं।कितने का मिलेगा फ्लैट
राजधानी दिल्ली में प्रॉपर्टी के रेट आसमान छू रहे हैं। ऐसे में डीडीए के फ्लैट कुछ हद तक किफायती दामों में मिल जाते हैं। लेकिन 2 BHK फ्लैट की बात करें तो पूर्वी दिल्ली में यह 1 से 1.5 करोड़ के बीच मिल जाते हैं। 3 BHK फ्लैट के लिए आपको 1.7 से 3 करोड़ रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। वहीं जनता फ्लैट के नाम से जाना जाने वाला 1BHK फ्लैट आप 15 से 30 लाख में खरीद सकते हैं।पश्चिमी दिल्ली में DDA फ्लैट के दाम
वहीं अगर आप पश्चिम विहार, द्वारका, लोकनायकपुरम और मंगोलपुरी में फ्लैट री-सेल में लेना चाहते हैं तो आपको 3BHK के लिए 1.6 से 2.5 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। 2 BHK और 1BHK फ्लैट के दाम यहां भी पूर्वी दिल्ली की तरह ही हैं।उत्तरी दिल्ली में कितने का DDA फ्लैट
रोहिणी और अशोक विहार जैसे पॉश इलाकों में DDA फ्लैट खरीदना चाहते हैं बता दें कि रोहिणी में 2BHK फ्लैट आपको 65-70 लाख रुपये में मिल जाता है। अशोक विहार में 2 BHK के लिए आपको 1.35 करोड़ से 1.50 करोड़ तक खर्च करने पड़ सकते हैं। 3 BHK फ्लैट आपको 2 करोड़ से 5 करोड़ के बीच मिल सकता है।दक्षिण दिल्ली में DDA फ्लैट कितने का?
सरिता विहार और हौज खास जैसे पॉश इलाकों में 1500 स्क्वायर फीट का फ्लैट रीसेल में मिल जाता है। सरिता विहार रहने के लिए आपको इतने बड़े 3 BHK फ्लैट के लिए 2.5 से 3.5 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। बात करें हौज खास की तो यहां पर रीसेल में 3 BHK फ्लैट 1.75 से 3.50 करोड़ रुपये में मिल जाता है।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
