Delhi News: दिल्ली के गली मोहल्लों में कई स्कूल खुले हैं, जो सीबीएसई की मान्यता होने का दावा करते हैं। लेकिन ऐसे दावों में न आएं। ऐसे दावों के चक्कर में आकर आप अपने बच्चे का भविष्य न बिगाड़ें। ऐसे स्कूल उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर सकते हैं। पहले स्कूल की मान्यता के संबंध में जानकारी जरूर लें। CBSE ने ऐसे 20 स्कूलों की लिस्ट जारी की है, जिनकी मान्यता रद्द कर दी गई है। इसमें से 5 स्कूल दिल्ली में है। वहीं एक स्कूल को डाउनग्रेड भी किया गया है। ऐसे में आपके पास क्या विकल्प बचते हैं, उन पर भी इस खबर में चर्चा करेंगे।
दिल्ली के इन स्कूलों की मान्यता रद्द
- सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, दिल्ली-81
- भारत माता सरस्वती बाल मंदिर, दिल्ली- 40
- नेशनल पब्लिक स्कूल, दिल्ली-40
- चांद राम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दिल्ली- 39
- मैरीगोल्ड पब्लिक स्कूल, दिल्ली-39
बता दें कि ऊपर दिए स्कूलों के अलावा दिल्ली के द विवेकानंद स्कूल, नरेला को डाउनग्रेड किया गया है। सीबीएसई ने बताया की उनकी एक टीम ने इन स्कूलों में सरप्राइज इंस्पेक्शन किया था। उस दौरान पता लगा की कई स्कूलों में डमी छात्रों का नामांकन किया गया है। उसके अलावा इन स्कूलों में अभ्यर्थियों और रिकॉर्ड का रखरखाव भी सही से नहीं किया गया है। गहन जांच के बाद स्कूलों की मान्यता को रद्द किया गया है। ऐसे में अगर आपके बच्चे में भी इन स्कूलों में पढ़ रहे हैं, जिनकी मान्यता रद्द कर दी गई है तो आप नए सीजन से अपने बच्चों का एडमिशन किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में करवा सकते हैं। आइए आपको इस बारे में अधिक जानकारी दें...
नए सीजन में ढूंढ़ें दूसरा मान्यता प्राप्त स्कूल
अप्रैल महीने से नया सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में आप आसपास का कोई दूसरा मान्यता प्राप्त स्कूल ढूंढ़े सकते हैं। किस स्कूल को मान्यता प्राप्त है और किसे नहीं, इसके लिए आप संबंधित बोर्ड या सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और वहां जारी मान्यता प्राप्त स्कूलों की लिस्ट चेक कर सकते हैं। ऐसे में जो स्कूल आपके सबसे नजदीक है वहां प्रवेश प्राप्त करने की ट्राई कर सकते हैं।
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में लें एडमिशन
दिल्ली में या उसके आसपास के इलाके में रहने वाले लोग दिल्ली के सरकारी स्कूलों में एडमिशन लेने की ट्राई कर सकते हैं। सरकारी स्कूल की शिक्षा समय के साथ बेहतर होती जा रही है। आप अपने आसपास के इलाके में स्थित सरकारी स्कूल की जानकारी निकाल सकते हैं और अपने बच्चे का एडमिशन उसमें करवा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप बॉर्डर इलाके में रहते हैं तो NCR के मान्यता प्राप्त स्कूल भी देख सकते हैं।
दिल्ली के मान्यता प्राप्त स्कूल कैसे चेक करें
अपने बच्चे का एडमिशन किसी भी स्कूल में करवाने से पहले ये चेक करना जरूरी है कि वो स्कूल मान्यता प्राप्त है कि नहीं। दिल्ली के सरकारी या अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों के बारे जानने के लिए आप शिक्षा निदेशालय (DoE) की आधिकारिक वेबसाइट चेक सकते हैं। यहां आपको दिल्ली के सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों की लिस्ट मिल जाएगी। अपने क्षेत्र और सुविधा के आधार पर बच्चे का एडमिशन करवा सकते हैं।
दिल्ली के मान्यता प्राप्त स्कूलों की लिस्ट यहां करें चेक
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
