दिल्ली

Operation Sheesh Mahal पर BJP ने याद दिलाया 'दो कमरों के घर में रहूंगा' वाला बयान, कहा- ऐसा कोई बचा नहीं, जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 25, 2023, 09:29 PM IST

BJP Delhi on Operation Sheesh Mahal: बीजेपी के हरीश खुराना ने इस दौरान कहा- अगर इतना मोटा खर्च हो रहा है तब खुद को ईमानदार बोलने वाले ये लोग...ये आम जनता और उनकी गाढ़ी कमाई पर बहुत बड़ा तमाचा हैं।

BJP Delhi on Operation Sheesh Mahal: 'ऑपरेशन शीशमहल' के बाद दिल्ली बीजेपी ने राष्ट्रीय राजधानी के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को घेरा है। मंगलवार (25 अप्रैल, 2023) को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी के रामवीर बिधूड़ी ने कहा- मैंने पहले भी कहा था कि केजरीवाल Building Bye Laws का भी उल्लंघन कर रहे हैं। ये उन्हें अनुमति नहीं देते हैं...जब लोग कोरोना से पीड़ित थे, उनके लिए बुनियादी बंदोबस्त (दवा, बेड और ऑक्सीजन आदि) नहीं हो पा रहा था। देश संकट से जूझ रहा था, तब केजरीवाल ने अपने सरकारी घर पर बड़ी धनराशि खर्च करना शुरू की।

बकौल बिधूड़ी, "वह तो कहते थे कि सरकार आने पर दो कमरे के घर में रहेंगे, उनके साथ सिक्योरिटी नहीं रहेगी और वह लग्जरी गाड़ी से नहीं चलेंगे। लेकिन उन्होंने अपने घर के रेनोवेशन पर लगभग 45 करोड़ खर्च कर महल की शक्ल दे दी। बिल्डिंग बाई लॉ का उल्लंघन हुआ। एक-एक ईंट बोल रही है कि भ्रष्टाचार हुआ है। उनकी सिक्योरिटी में आज पंजाब पुलिस भी है। आज उनके पास 50 लाख से अधिक की कार है। वह जब घर से निकलते हैं तब 28 गाड़ियों का काफिला दिल्ली में उनके साथ होता है।"

वह आगे बोले- आप टीचिंग, नॉन टीचिंग स्टाफ को सैलरी नहीं दे पा रहे। मोहल्ला क्लीनिक में डॉक्टरों और स्टाफ को वेतन नहीं दे पा रहे। जल बोर्ड के कर्मचारियों को वक्त पर तनख्वाह नहीं मिल रही, पर घर के सुंदरीकरण पर मोटी रकम खर्च कर दी। मैं शहर के एलजी से मांग करता हूं कि इसकी जांच कराई जाए। हम बराबर कहते रहे हैं कि वह जब से सीएम बने हैं तब से उन्होंने दिल्ली को लूटा है और बर्बाद कर के रख दिया है।

बीजेपी के हरीश खुराना ने इस्तीफे की मांग करते हुए आप को खास आदमी पार्टी करार दिया, जबकि जितेंद्र महाजन की ओर से कहा गया- केजरीवाल के अब तक के घोटालों में यह एक और स्कैम जुड़ गया है। आपने दिल्ली की स्थिति देखी कि गरीबों को डबल राशन इसलिए नहीं मिल रहा क्योंकि सरकार पेमेंट नहीं कर रही। न्यूनतम दिहाड़ी लागू कर रखी है, पर मिनिमम वेजेस नहीं मिल रही है। ये "घोटालेबाजों" की सरकार है। दिल्ली में ऐसा कोई बचा नहीं, जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं।

दरअसल, आपके प्रिय हिंदी खबरिया चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत ने "ऑपरेशन शीशमहल" किया था। मंगलवार (25 अप्रैल, 2023) शाम को प्रसारित किए गए इस ऑपरेशन में जो दस्तावेज सामने आए, उनसे खुलासा हुआ कि केजरीवाल ने कोरोना काल के दौरान दिल्ली में अपने सरकारी बंगले के सिर्फ रेनोवेशन पर लगभग 44 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च कर दिए थे। ऑपरेशन से जुड़े डिटेल्स सामने आने के बाद बीजेपी ने जहां आप को घेरा, वहीं आप की ओर से भी बीजेपी पर जुबानी पलटवार किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article