दिल्ली

दिल्ली में आई बाढ़, बैराज टूटने से सड़कों पर कमर तक पानी भरा; जानें क्या बोले मंत्री सौरभ भारद्वाज

दिल्ली में भले ही बारिश न हो रही हो, लेकिन एक बैराज टूटने से कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। बवाना में बैराज टूटने से सड़कों पर कमर तक पानी जमा हो गया है। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना है कि बाढ़ नियंत्रण के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Image

दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात

Photo : ANI

दिल्ली के लोगों को लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार है। दिल्ली में 27-28 जून को मानसून पहुंच गया था और दो दिन खूब बारिश हुई थी। इस बारिश के कारण सड़कें लबालब भर गई थीं और कई इलाकों में लंबा जाम लग गया था। इसके बाद से दिल्ली से बादल रूठे हुए हैं। कभी-कभी कुछ छिटपुट इलाकों पर बादल मेहरबान हो जाते हैं, लेकिन पूरी दिल्ली को तरबतर करने वाले बादल अब भी दिल्ली से दूर ही हैं। लेकिन इस बीच खबर है कि दिल्ली में एक बैराज टूट गया है, जिससे आसपास के इलाकों में पानी घुस गया है।

उत्तरी दिल्ली में हरियाणा से आने वाली मुनक नहर का बैराज बुधवार रात टूट गया। इस बैराज के टूटने से बवाना जेजे कॉलोनी में पानी घुस गया है। बवाना की सड़कों पर कमर तक पानी जमा हो गया है। यहां लोगों को अपने दैनिक कार्यों में भी बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली के स्वास्थ्य और बाढ़ नियंत्रण मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को ANI से बात करते हुए बताया कि उन्हें रात को बैराज टूटने की खबर मिली। उन्होंने कहा बवाना में CLC (Career Lined Channel) आती है, जो हरियाणा से पानी लेकर आती है।

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी वहां पहुंचे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने फ्लड डिपार्टमेंट के चीफ इंजीनियर को वहां भेजा है और अगर फ्लड डिपार्टमेंट वहां पहुंचकर दिल्ली जल बोर्ड की कुछ मदद कर सकता है तो हम करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article