दिल्ली

दिल्ली-NCR में उमस और गर्मी से हाल-बेहाल, आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, तापमान में भी होगी गिरावट

आज का मौसम दिल्ली, 31 July 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत दिल्ली के लगभग सभी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं एनसीआर के कई इलाकों में भी भारी बारिश के आसार है।

Image

दिल्ली में आज मौसम

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली-NCR में तीन दिन जोरदार बारिश का अलर्ट
  • दिल्ली में मंगलवार को जुलाई का सबसे गर्म दिन रहा
  • इस साल जुलाई में हुई 17 दिन बारिश

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में सावन के महीने में मई-जून वाली भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है। यहां उमस और चिपचिपी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। मंगलवार को जुलाई महीने का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की ओर से लगातार बारिश का पूर्वानुमान जारी किया जा रहा है, लेकिन बादल बरस नहीं रहे हैं। अच्छी बारिश न होने की वजह से यहां उमस और गर्मी बढ़ रही है। हालांकि मौसम विभाग ने एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आज दिल्ली-NCR में होगी भारी बारिश

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को कई इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गुरुवार और शुक्रवार को भी जोरदार बारिश का अनुमान है। इन दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है। वहीं 1 और 2 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

3 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं दिल्ली के लगभग सभी इलाकों में बुधवार को बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने तीन अगस्त तक दिल्ली एनीआर में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान कई हिस्सों में बादल डेरा डाले रहेंगे।

मंगलवार को दिल्ली का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 30.1 डिग्री रहा। इसके अलावा आयानगर का तापामान 38.9 डिग्री, पालम का 38.3 डिग्री और लोदी रोड का 38 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जुलाई महीने का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले 22 जुलाई 2023 में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और 8 जुलाई 2022 को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

पिछले साल की तुलना में जुलाई में 82 फीसदी कम बारिश

दिल्ली में पिछले साल की तुलना में जुलाई में अब तक 82 फीसदी कम बारिश हुई। हालांकि इस बार जुलाई के महीने में सामान्य से एक प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार, राजधानी में 1 से 30 जुलाई के दौरान 203 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं पिछले साल इसी अवधि में 384 मिमी बारिश हुई। जुलाई 2023 में 31 दिनों के दौरान सामान्य से 83 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज हुई थी। दिल्ली में पिछले साल जुलाई में भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसी हालात हो गए थे। IMD के आंकड़ों के अनुसार इस साल जुलाई में 17 दिन बारिश हुई, वहीं 2023 में 19 दिन बारिश हुई और 2022 में 18 दिन मेघ बरसे थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!